10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल के यूनियन नेताओं में होड़

बीएचईएल के यूनियन नेताओं में होड़

Published on

भोपाल

भेल में इन दिनों प्रतिनिधि यूनियन के नेताओं ने प्रबंधन के हर काम को प्रतिष्ठा का प्रश्र बना रखा है । चाहे वो सवा तीन करोड़ लागत की टाउनशिप की सड़का का मामला हो या फिर रिवार्ड स्कीम व कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर ज्वाइंट कमेटी की बैठक की तारीख का हो । इसको लेकर एचएमएस और बीएमएस प्रतिष्ठा का प्रश्र बनाये हुये है । दरअसल एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने कुछ माह पहले ही भेल के चेयरमेन से मिलकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिये ज्वाइंट कमेटी की बैठक जल्द किये जाने की मांग की थी इस पर उन्हें अगले माह जेसीएम की बैठक किये जाने का भरोसा भी दिलाया गया। साथ ही रिवार्ड स्कीम की जगह इन्सेटीव स्कीम का लाभ दिये जाने की मांग पर भी ठप्पा लगा दिया था। लेकिन हाल ही में बीएमएस यूनियन ने दिल्ली पहुंच कर चेयरमेन से मुलाकात कर जेसीएम की तारीख जल्द तय करने का भरोसा लेकर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। बस इसी को लेकर एचएमएस ने सोशल मीडिया पर पुरानी प्रेस की कटिंग के माध्यम से कहना शुरू कर दिया कि यह काम तो हमारी यूनियन ने पहले ही कर दिया था। इसको लेकर कर्मचारी असमंजस की स्थिति में है कि सही क्या है और गलत क्या है । यह सही है कि अपने नाम का ठप्पा लगाने के लिये की यह काम हमारी यूनियन ने कराया है कि होड़ शुरू हो गई है । हालांकि प्रबंधन यूनियनों के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेल रहा है बेचारे कर्मचारी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी मांगों का क्या होगा। अब तो सिर्फ वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद अगले माह सबको ज्वाइंट कमेटी की बैठक का इंतजार है ।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...