4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी, जिनपर मुकेश अंबानी ने जताया भरोसा, रिलायंस में...

कौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी, जिनपर मुकेश अंबानी ने जताया भरोसा, रिलायंस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के मैनेजमेंट में फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने वेंकटचारी श्रीकांत को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। श्रीकांत वेंकटचारी 1 जून 2023 से कंपनी के नए सीएफओ की कमान संभालेंगे। 65 साल के श्रीकांत पर कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। शेयर बाजार में रिलायंस के गिरते शेयरों के बीच कंपनी ने ये फेरबदल किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दे दी है। रिलायंस ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि श्रीकांत कंपनी के विकास और उसके फ्यूचर प्लान को आगे बढ़ाएंगे।

कौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी
65 साल के श्रीकांत रिलायंस के लिए नए नहीं है। वो पिछले 14 सालों से रिलायंस के साथ हैं। बीते कुछ सालों से वो ज्वाइंट चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर रिलायंस के साथ काम कर रहे हैं। रिलायंस से पहले उन्होंने 20 सालों तक सिटी ग्रुप (Citi Group) के साथ काम किया है। जहां वे फॉरेक्स (Forex) ट्रेडिंग के चीफ थे। उनके पास मार्केट ऑपरेशंस, प्लानिंग का लंबी अनुभव है। श्रीकांत आलोक अग्रवाल की जगह सीएफओ का पद संभालेंगे। आलोक अग्रवाल साल 2005 से सीएफओ के पद पर हैं। अब उन्हें रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के वरिष्ठ सलाहकार की कमान सौंपी गई है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...