6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedविश्व बैंक ने कहा-बीता एक दशक हुआ बेकार, वैश्विक आर्थिक विकास दर...

विश्व बैंक ने कहा-बीता एक दशक हुआ बेकार, वैश्विक आर्थिक विकास दर में आ सकती है बड़ी गिरावट

Published on

नई दिल्ली

वैश्विक आर्थिक हालात को लेकर चिंता जाहिर करते हिुए विश्व बैंक ने कहा कि बीते एक दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था ने जितनी भी आर्थिक प्रगति हुई थी वो अब लुप्त होती नजर आ रही है. विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति सीमा 2030 तक तीन दशक के निचले स्तर पर गिरने के कगार पर है. और ग्लोबल फाइनैंशियल क्राइसिस या मंदी आई तो आर्थिक विकास दर में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

वर्ल्ड बैंक ने फॉलिंग लॉन्ग-टर्म ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स ट्रेंड्स, एक्सपेक्टेशंस एंड पॉलिसीज’ शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें ये बातें लिखी है. वर्ल्ड बैंक ने कहा कि बीते एक दशक में ग्लोबल इकोनॉमी ने जो भी कुछ हासिल किया वो सब गंवाने के कगार पर है और बीता एक दशक लॉस्ट डिकेड साबित होने जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक दुनिया की आर्थिक विकास दर की स्पीड लिमिट तीन दशकों के निचले स्तर तक गिर सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड के आने के पहले से ही बीते एक दशक में प्रोडक्टिविटी के मामले में वैश्विक स्लोडाउन के संकेत मिलने लगे थे. इससे लंबी अवधि में आर्थिक विकास को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इवेंस्टमेंट ग्रोथ कमजोर हुआ है, वैश्विक श्रम शक्ति सुस्त रूप से आगे बढ़ रही है, कोरोनोवायरस महामारी के चलते ह्यूमन रिसोर्स कैपिटल में उलटफेर हुआ है और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि मुश्किल से जीडीपी ग्रोथ रेट से मेल खा रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका परिणाम ये हुआ है कि बीता एक दशक न केवल कुछ देशों या क्षेत्रों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खोया हुआ दशक साबित हो सकता है. विश्व बैंक ने कहा कि बगैर किसी व्यापक नीति के, वैश्विक औसत जीडीपी विकास दर अभी से लेकर 2030 के बीच 2.2 फीसदी सालाना ग्रोथ लेवल के नीचे जा सकता है जो तीन दशकों में सबसे कम है. 2011-21 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 2.6 फीसदी रहा थी. वहीं 2001 से लेकर 2011 के दौरान ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ रेट 3.5 फीसदी रहा थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि विकासशील देशों पर आर्थिक विकास में गिरावट का सबसे बुरा असर पड़ने वाला है. इन देशों का विकास दर 4 फीसदी के करीब रह सकता है जो 2000 से 2010 के बीच 6 फीसदी रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल फाइनैंशियल क्राइसिस या मंदी आई तो आर्थिक विकास दर में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

विश्व बैंक के आउटगोइंग प्रेसीडेंट डेविड मलपास के मुताबिक, दुनिया में विकास को पुनर्जीवित करने के लिए नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के असाधारण मिश्रण की आवश्यकता होगी. डेविड मलपास वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट पद से 30 जून को गटने वाले हैं और भारतीय मूल के अजय बंगा उनकी जगह लेंगे.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...