6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedआकांक्षा दुबे के बाद अब इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, रिश्तेदार के...

आकांक्षा दुबे के बाद अब इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, रिश्तेदार के घर पर लगाई फांसी

Published on

ओड़िया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु अपने रिश्तेदार के घर पर मृत पाई गई। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का शव एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया ये भी जा रहा है कि परिवार ने एक्ट्रेस की आंखें डोनेट कर दी हैं। मृतका के परिजनों ने बलांगीर भीमा भोई मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान किया है।

रुचिस्मिता, जिन्होंने कुछ म्यूजिक एल्बम किए हैं, हाल ही में बलांगीर में अपने अंकल के घर गई थीं। वहीं उन्होंने आत्महत्या की है। परिवार द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन बताया जा रहा है कि देर रात होने के कारण ऑटोप्सी नहीं हो पाई।

पुलिस परिवार से सवाल जवाब कर रही है और इस संदिग्ध मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है। एक्ट्रेस ने ऐसा बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं आसपास के लोगों की मानें तो परिवार में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली।

आपको बता दें कि इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने भी वाराणसी के होटल में मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस ने आत्महत्या की थी और मरने से पहले वह सोशल मीडिया पर लाइव आकर काफई रोई भी थीं। अब उनके परिवार ने एक्ट्रेस की मौत का कारण उनके कथित बॉयफ्रेंड को बताया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि वह एक गायक की करीबी दोस्त थीं और उनके साथ लिव इन में रहा करती थीं। इसके साथ ही परिवार का आरोप है कि सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने आकांक्षा की हत्या करवाई है। ये आरोप एक्ट्रेस की मां ने लगाया है। उनकी मानें तो सिंगर और उनके भाई तीन सालों से आकांक्षा को परेशान कर रहे थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...