7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रीन की बढ़ी निगरानी तो धराशायी हुए शेयर, पांच स्टॉक्स में...

अडानी ग्रीन की बढ़ी निगरानी तो धराशायी हुए शेयर, पांच स्टॉक्स में लोअर सर्किट

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप से लिए मंगलवार भारी नुकसान वाला साबित हुआ है. Gautam Adani की कंपनी अडानी ग्रीन (Adani Green) के शेयरों को एक्सचेंजों ने मंगलवार 28 मार्च से ASM फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज में डाला. इस खबर का असर ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दिया और सभी लाल निशान पर बंद हुए. इस बीच अडानी के पांच शेयरों में लोअर सर्किट लगा.

अडानी के शेयरों पर दिखा असर
स्टॉक एक्सचेंजों ने अडानी ग्रीन (Adani Green) की निगरानी ऐसे समय में बढ़ाई है, जबकि Adani Total Gas और Adani Transmission के शेयर बीते शुक्रवार को ही लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज से पहले स्टेज में आए हैं. इस बीच निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़े असर के कारण एक बार फिर से सभी अडानी स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises Ltd के स्टॉक शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर 6.97% की गिरावट के साथ 1,602.95 रुपये के लेवल पर बंद हुए.

इन पांच स्टॉक्स में लोअर सर्किट
मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. इस बीच Adani Group के 10 स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा पांच कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा. इनमें Adani Power (5.00%), Adani Wilmar (4.99%), Adani Green Energy (5.00%), Adani Total Gas (5.00%) और Adani Transmission Ltd (5.00%) गिरकर बंद हुआ.

अडानी के अन्य शेयरों में बड़ी गिरावट
पांच शेयरों में लोअर सर्किट के अलावा अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से Adani Ports के स्टॉक्स 5.18% टूटकर 596.50 रुपये पर, New Delhi Television (NDTV) के शेयर 4.78% फिसलकर 174.20 रुपये, Ambuja Cements के शेयर 2.97% की गिरावट के साथ 359.00 रुपये और ACC Ltd के स्टॉक्स 4.45% फिसलकर 1,610.00 रुपये के स्तर पर क्लोज हुए.

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के चलते बीते दिनों में ही ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 23 मार्च को कारोबार की समाप्ति पर अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,70,730 करोड़ रुपये था, जो अब 8,90,750 करोड़ रुपये रह गया है. इसमें 79,980 करोड़ रुपये की कमी आई है.

एक्सचेंजों ने इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण
इस बीच Adani Group को एक और झटका लगा है. दरअसल, हिंडनबर्ग के प्रकोप से उबरने की कोशिश के बीच ग्रुप की ओर से 2.15 अरब डॉलर की रिपेमेंट का जो दावा किया गया है, उसे लेकर Stock Exchanges ने स्पष्टीकरण मांगा है. गौरतलब है कि बीते 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी, जिसके बाद अडानी के शेयरों में जोरदार गिरावट आई थी.

भारी नुकसान उठाने के बीच निवेशकों का भरोसा कायम रखने के लिए ग्रुप ने कर्जों का भुगतान करने को प्राथमिकता दी थी. वहीं अब 2.15 अरब डॉलर के रिपेंट पर सवाल उठाते हुए पब्लिश की गई The Ken की रिपोर्ट के बाद स्टॉक एक्सचेंजों ने ग्रुप से स्पष्टीकरण की मांग की है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...