7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedतीन दिन... 80000 करोड़ रुपये का घाटा, अमीरों की लिस्ट में फिर...

तीन दिन… 80000 करोड़ रुपये का घाटा, अमीरों की लिस्ट में फिर खिसके गौतम अडानी

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप के शेयरों में एक बार फिर से गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. बीते महज तीन कारोबारी दिनों में ही Adani Group के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये की कमी आई है. इसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है और वे अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर नीचे खिसक गए हैं.

24वें पायदान पर खिसके अडानी
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, बीते कुछ समय में हिंडनबर्ग का असर कम होने और अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की दम पर Gautam Adani अरबपितयों की लिस्ट में 21वें पायदान पर पहुंच गए थे. लेकिन बीते तीन दिन में उनकी कंपनियों के शेयर भरभराकर टूटे हैं, जिसके चलते अब वे तीन पायदान नीचे खिसककर 24वें नंबर पर आ गए हैं. मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर Adani Group की शेयर बाजार में लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के स्टॉक लाल निशान पर बंद हुए थे.

24 घंटे में 3 अरब डॉलर से ज्यादा गंवाए
Gautam Adani की कंपनियों के शेयरों टूटने के चलते उनकी नेटवर्थ अब 54.8 अरब डॉलर रह गई है. बीते 24 घंटों में उन्हें 3.24 अरब डॉलर या 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं बीते तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो Adani Group का मार्केट कैप मंगलवार को गिरकर 8,90,750 करोड़ रुपये पर आ गया. जो बीते 23 मार्च को 9,70,730 करोड़ रुपये था. इस हिसाब से देखें तो सिर्फ तीन दिन में ही ये 79,980 करोड़ रुपये घट गया है.

इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
तीन कारोबारी दिनों में सबसे खराब परफॉर्मेंस NDTV के शेयर की रही, जो इस अवधि में 13.77 फीसदी टूटे हैं. इसके अलावा Adani Power में 13.59 फीसदी, जबकि Adani Wilmar के स्टॉक में 12.60 फीसदी की गिरावट आई है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार की बात करें तो Adani Power, Adani Wilmar, Adani Green, Adani Total Gas और Adani Transmission Ltd में लोअर सर्किट लगा था. वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 7 फीसदी तक फिसलकर बंद हुए थे. हालांकि, बुधवार को मार्केट खुलने के साथ उनकी कुछ कंपनियों के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी जा रही है.

मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय तक भारतीयों का दबदबा कायम रहा था. लेकिन फिलहाल की बात करें तो इसमें दोनों अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी इस लिस्ट से बाहर हैं. हिंडनबर्ग के भंवर में फंसकर जहां अडानी इस लिस्ट में काफी दूर पहुंच गए हैं, तो वहीं रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर काबिज हैं. इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 77.6 अरब डॉलर है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का अडानी पर असर
साल 2022 में जहां गौतम अडानी दुनिया के तमाम अमीरों की तुलना में सबसे ज्यादा दौलत बनाने वाले अरबपति बनकर उभरे थे. तो 2023 की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही. साल की शुरुआत में गौतम अडानी Top-10 Billionaires लिस्ट में चौथे पायदान पर थे और उनकी नेटवर्थ लगभग 120 अरब डॉलर थी. फिर 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने Adani Group को लेकर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की. इसका निवेशकों के सेंटिमेंट पर ऐसा असर हुआ कि अडानी की कंपनियों के स्टॉक्स धराशायी हो गए.

डेढ़ महीने में ही गौतम अडानी की नेटवर्थ में 60 फीसदी की गिरावट आ गई. इस बीच 24 जनवरी को अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद अडानी पहले टॉप-10 से बाहर हुए और फिर जिस तेजी से उनकी संपत्ति में गिरावट आती गई वे लिस्ट में 37वें पायदान तक जा पहुंचे. हालांकि, मार्च महीना अडानी के लिए थोड़ा राहत भरा साबित हो रहा था और बीते कुछ दिनों में लगातार उनके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. इसका असर उनकी नेटवर्थ पर भी देखने को मिला था, जिसके चलते वे अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर आ गए थे.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...