7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedआकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा, बॉयफ्रेंड होगा...

आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा, बॉयफ्रेंड होगा ग‍िरफ्तार!

Published on

भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि लटकने की वजह से आकांक्षा की मौत हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आकांक्षा ने वाराणसी में होटल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. खबर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. अब पोस्टमार्टम की ये रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मर्डर की शंका नहीं जताई गई है. पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत फंंदे पर लटकने की वजह से हुई है. उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए.

लिव-इन में थे आकांक्षा और समर
हालांकि पुलिस ने समर सिंह का हाथ होने का शक जताया है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव इन रिलेशन में थे. दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के मकान में साथ रहा करते थे. पुलिस ने संभावना जताई कि किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा. इस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गईं होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा. पुलिस की मानें तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा.

पुलिस की कई टीमें आरोपी समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए निकली हुई है. पुलिस अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना वाली रात आकांक्षा समर सिंह के साथ हुए पार्टी में शामिल होने गई थीं.

लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि, होटल में रात लगभग 2:00 बजे आकांक्षा को एक शख्स छोड़ने आया था, जो 17 मिनट तक उनके साथ ही था. वो शख्स कौन था, क्यों आया था, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस शख्स की कोई भूमिका नहीं थी. वो सिर्फ आकांक्षा को छोड़ने ही आया था. पुलिस ने बताया कि फिलहाल 2 ही आरोपी प्रकाश में आए हैं संजय सिंह और समर सिंह, जिनकी तलाश टीम के द्वारा की जा रही है.

मां ने लगाया था आरोप
आकांक्षा दुबे की मौत रविवार की सुबह सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र रेजिडेंसी के कमरा नंबर 105 में हुई थी. आकांक्षा का शव उसके कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ पाया गया था. मुंबई से लौटी आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया और हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर लगाया.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...