भोपाल
हमीदिया हॉस्पिटल के नाक कान गला विभाग विभाग में ऑडियोमीटर उपकरण ना होने से मरीजों को सुनने की समस्या का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा था। पीडि़तों को सुनने का अपंगता प्रमाण-पत्र भी नहीं दे पा रहे थे। इस समस्या के निदान के लिए सोनागिरी की एक संस्था परपीड़ा हर के अध्यक्ष राधेश्याम साबू ने नाक, कान और गला विभाग को 4 लाख रुपए की आधुनिक मशीन ऑडियोमीटर डीन डॉ. अरविंद राय और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट डॉ. जीवन सिंह मीणा को सौंपा। इस मौके पर संस्था के डीके कोहली, वल्लभ डोंगरे, प्रमोद चुग, ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. स्मिता सोनी, डॉ. यशवीर, जेके सह प्राध्यापक, डॉ. कीर्ति वाईके सहायक प्राध्यापक सहित कई जूनियर डॉक्टर मौजूद रहे।
