7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़जब 31 मार्च को उत्पादन 2900 करोड़ हुआ तो कर्मचारियों की मांगों...

जब 31 मार्च को उत्पादन 2900 करोड़ हुआ तो कर्मचारियों की मांगों पर भी ध्यान दें प्रबंधन

Published on

भोपाल

भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व , महाप्रबंधकों, अधिकारियों के सहयोग तथा कर्मचारियों की उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धा से भेल भोपाल में लगभग 2900 करोड़ का उत्पादन सफलतापूर्वक प्राप्त करने के साथ लगभग 2950 करोड़ का कैश कलेक्शन भी किया है तो भेल कर्मचारियों की मांगों पर भी प्रबंधन ध्यान दें । यह बात एचएमएस यूनियन के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही ।

उन्होंने बताया कि कारखाने के ब्लॉकों में उत्पादन के संभावित आंकड़े बताते है कि टीसीबी 700 करोड़,ईएम 600 करोड़,टीपीटीएन 500 करोड़,हाइड्रो 500 करोड़,एससीआर 400 करोड़,एसटीएम 100 करोड़,फीडर्स 50 करोड़ हुआ है । कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर इस यूनिट को टर्नओवर और कैश कले क्शन में आगे बढ़ाया है ।

हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन सहयोगी संगठन उत्कृष्ट मजदूर संघ तथा कर्मचारी ट्रेड यूनियन भोपाल के कार्यपालक निदेशक महाप्रबंधकों, अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । साथ ही हेस्टू एवं सहयोगी संगठन तथा कारपोरेट प्रबंधन से मांग की है कि अप्रैल 2023 में संयुक्त समिति की बैठक बुलाकर कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर फैसला लें।

वर्ष 21-22 तथा 22- 23 के पीपी एवं एसआईपी का भुगतान ,इंसेंटिव स्कीम ( प्रोत्साहन योजना ) लागू करने ,सर्व सुविधा युक्त चिकित्सा व्यवस्था, स्पष्ट एवं सुविधाजनक स्थानांतरण नीति,पूर्व की भांति स्वच्छ एवं व्यस्थित कैंटीन व्यवस्था,अनुकंपा नियुक्ति की स्पष्ट नीति,कर्मचारियों की भर्ती में लगी रोक हटाने,मल्टीस्टोरी कवर्ड कैंपस बनाने और सोसायटी एवं ठेका श्रमिकों के वेतन से हो रही कटौती बंद कर एरियर सहित भुगतान किया जाये।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...