9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedकैमरे पर पोज देकर निकल रही थी शाहरुख की फैमिली, सलमान ने...

कैमरे पर पोज देकर निकल रही थी शाहरुख की फैमिली, सलमान ने रोका और फिर कैप्चर

Published on

मुंबई में शुक्रवार की रात बेहद खास रही। बिजनेस की दुनिया के टॉप स्टार्स से लेकर फिल्मी सितारे और स्पोर्ट्स की दुनिया के कई दिग्गज एक साथ एक ही महफिल में नजर आए। ये महफिल भी कोई ऐसी-वैसी नहीं थी, इसे ऑर्गनाइज किया था ईशा अंबानी ने। दरअसल आज मौका था ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ओपनिंग का जहां बॉलीवुड के सितारों ने पूरी महफिल लूट ली। इस इवेंट को खुद मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने होस्ट किया था। इस मौके से कई वीडियोज सामने आए हैं जिनमें शाहरुख खान की फैमिली के साथ सलमान खान पोज देते नजर आ रहे हैं और ये वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

पपाराजी विरल भयानी ने इस इवेंट के कई खूबसूरत वीडियोज को शेयर किया है, जिसमें से सबसे अधिक गौरी, सुहाना और आर्यन खान के साथ पोज देते सलमान खान वाला वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडिये में पहले शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान अपने दोनों बच्चों के साथ कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। और फिर जैसे ही वो कैमरे के सामने से हटने लगते हैं कि उसी वक्त वहां सलमान खान आ जाते हैं। इसके बाद वे सभी वापस स्टेज पर कैमरे के सामने इकट्ठे होते हैं और पपाराजियों को पोज देते हैं।

इस वीडियो पर सलमान और शाहरुख खान के फैन्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इस इवेंट में शाहरुख खान नजर नहीं आए और ऐसे में फैमिली के साथ सलमान खान का ये जेश्चर देखकर लोगों को मजा आ गया। इस सितारों के फैन्स के लिए ये झलकियां किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान खान और आर्यन के पोज पर लोगों की निगाहें थम गई हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...