9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedएक साल में कितनी महंगी हुई आपकी थाली? चावल-आटे के बढ़े दाम,...

एक साल में कितनी महंगी हुई आपकी थाली? चावल-आटे के बढ़े दाम, आलू-प्याज हुआ सस्ता

Published on

नई दिल्ली,

देश में खुदरा महंगाई दर फरवरी के महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के तय लक्ष्य 6 फीसदी से अधिक रही थी. इस वजह से खाने की वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली. पिछले साल के मुकाबले इस साल देश में आम लोगों की थाली महंगी हुई हैं. चावल, आटा और दाल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं और बढ़े हुए भाव ने थाली को महंगा कर दिया है. हालांकि, कुछ फूड आइटम्स की कीमतों में गिरावट भी आई है.

कितना महंगा हुआ चावल?
पिछले साल यानी 20 मार्च 2022 को एक किलो चावल की कीमत 36 रुपये थी. लेकिन 30 मार्च 2023 को ये बढ़कर 39 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. पिछले एक साल में चावल के भाव में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, आटा का भाव भी पिछले साल के मुकाबले इस साल 14.4 फीसदी बढ़ा है. 20 मार्च 2022 को एक किलो आटे की कीमत 31 रुपये थी. वही, 30 मार्च 2023 को आटा 35 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था.

दूध की कीमतों में उछाल
पिछले एक साल में अरहर की दाल की कीमतों में 11.6 फीसदी का इजाफा हुआ है. 30 मार्च 2022 को एक किलो अरहर दाल 103 रुपये में बिक रही थी. वही, इस साल 30 मार्च को इसकी कीमत 115 रुपये पर पहुंच गई है. दूध की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है. 30 मार्च 2022 को दूध की कीमत प्रति लीटर 51 रुपये पर थी. वही, 30 मार्च 2023 को दूध प्रति लीटर 12.5 फीसदी महंगा होकर 57 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया है.

सस्ता हुआ वनस्पति तेल
पिछले साल के मुकबले इस साल वनस्पति तेल की कीमतों में 12.8 फीसदी की गिरावट आई है. 30 मार्च 2022 को वनस्पति तेल 155 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था. वही, 30 मार्च 2022 को ये 12.8 फीसदी सस्ता हो होकर 135 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा था.

प्याज और आलू के घटे दाम
प्याज के भाव भी पिछले साल के मुकाबले इस साल कम हुए हैं. 30 मार्च 2022 को प्याज की कीमतें 28 रुपये प्रति किलो पर थीं. वहीं, 30 मार्च 2022 को एक किलो प्याज 24 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था. पिछले साल के मुकाबले प्याज 17.1 फीसदी सस्ता हुआ है.

आलू का हाल भी कुछ ऐसा ही है. पिछले साल के मुकाबले आलू इस साल 6.6 फीसदी सस्ता हुआ है. 30 मार्च 2022 के आलू का भाव प्रति किलो 20 रुपये पर था. वहीं, 30 मार्च 2023 को ये 19 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था. टमाटर के भाव में इस साल तेजी आई है. 30 मार्च 2022 को टमाटर की कीमत 23 रुपये प्रति किलो थी. वहीं, इस साल यानी 30 मार्च 2023 को टमाटर 24 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था.फरवरी 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.44 फीसदी पर थी और खाद्य महंगाई दर 5.95 फीसदी रही थी. वहीं, फरवरी 2022 में खाद्य महंगाई दर 5.85 फीसदी पर थी.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...