9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedLPG की कीमत, टोल टैक्स, छूट… एक अप्रैल से हो रहे हैं...

LPG की कीमत, टोल टैक्स, छूट… एक अप्रैल से हो रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

Published on

नई दिल्ली

आज एक अप्रैल है और नया वित्त वर्ष भी शुरू हो गया है। आज से कई नियमों में बदलाव हो रहा है। एक अप्रैल से टैक्स स्लैब में बदलाव होने के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बदलाव हुआ है। आइये जानते हैं कि आज से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

  1. बजट 2023 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स रिजीम से संबंधित घोषणा की थी। इसमें 7 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट भी शामिल है। आज से ये बदलाव शुरू हो रहा है और टैक्स छूट का फायदा आम जनता को मिलने लगेगा।
  2. 1 अप्रैल से सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कमी आई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत ₹2028 है। जानिए अन्य शहरों में कीमत
  3. एक अप्रैल से हाई प्रीमियम वाले इंश्योरेंस से होने वाली कमाई पर भी टैक्स का ऐलान किया गया है। यदि आपके इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपए से ज्यादा है तो उसकी कमाई पर टैक्स लगेगा। अभी तक यह भी टैक्स फ्री होता था।
  4. वित्त मंत्री के बजट भाषण के अनुसार एक अप्रैल से ई गोल्ड को फिजिकल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड को ई गोल्ड में कनवर्ट कराने पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
  5. 1 अप्रैल से आभूषणों की बिक्री से संबंधित नियम में भी बदलाव हुआ है। अब 4 अंकों के हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग गई है। अब हॉलमार्क HUID 6 अंक वाले होंगे। हालांकि पुरानी ज्वैलरी आप बेच सकते हैं।
  6. 1 अप्रैल के बाद अब लग्जरी गाड़ी खरीदना महंगा होने वाला है। देश में BS 6 का पहला स्टेज खत्म हो गया और दूसरा स्टेज शुरू होने वाला है। कारों के नए नियमों को अपडेट करने के लिए ऑटो कंपनियां ग्राहकों के लिए रेट बढ़ा सकती हैं।
  7. 1 अप्रैल से दिल्ली – मेरठ एक्सप्रेस पर सफर करना भी महंगा होगा। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की दरों में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। ये 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी।
  8. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश कैप को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख करने का ऐलान किया था। साथ ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए सिंगल अकाउंट होल्डर की लिमिट भी 9 लाख कर दी गई थी।
  9. 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। पेन किलर, एंटीबायोटिक और कार्डियक की दवाएं महंगी हो रही है। 12 से 15 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी।
  10. अप्रैल महीने में 16 बैंक छुट्टियां पड़ेंगी यानी 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन काम कर सकेंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...