9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedगुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, जान लीजिए नए रेट

गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, जान लीजिए नए रेट

Published on

गांधीनगर

दूध की बढ़ती कीमतों से आम पब्लिक परेशान हैं, लेकिन इसी बीच अमूल ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने गुजरात में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध की नई दरें शनिवार (1 अप्रैल, 2023) से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात में दूध के दामों में तीन से चार फीसदी का इजाफा हुआ है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) जो अमूल ब्रांड नाम के तहत गुजरात की सबसे बड़ी डेयरी यूनियन है, उसने शनिवार सुबह से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि करने का निर्णय लिया है। गुजरात में सभी डेयरी संघों के शीर्ष निकाय GCMMF ने दूध की लोकप्रिय किस्मों – अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताज़ा सहित सभी दूध किस्मों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है।

अमूल गोल्ड- 64, अमूल शक्ति- 58, अमूल ताजा- 52 रुपये प्रति लीटर
नवीनतम मूल्य संशोधन के साथ अमूल गोल्ड अब 64 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 58 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 52 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा। राज्य के सभी दुग्ध संघ, जो महासंघ के सदस्य हैं, उन्होंने संशोधित दूध की कीमतों को अपनाने का फैसला किया है।

दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था जीसीएमएमएफ आमतौर पर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर देती है, लेकिन इस बार चुप रही। फेडरेशन के अधिकारियों ने कहा कि मूल्य वृद्धि के पीछे पशु चारा लागत, परिवहन लागत और अन्य तरह की वृद्धि शामिल है। वहीं आम बजट घोषित होते ही 3 फरवरी, 2023 को अमूल ने देशभर के अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...