9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedआकांक्षा दुबे की मौत का आरोपी अबतक फरार, एक्ट्रेस की मां बोलीं-...

आकांक्षा दुबे की मौत का आरोपी अबतक फरार, एक्ट्रेस की मां बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो…

Published on

वाराणसी,

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को एक हफ्ता गुजर चुका है. और अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है. वाराणसी पुलिस लगातार आजमगढ़, पटना, मुंबई में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. साथ ही समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है. फिर भी अबतक समर सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. इसी बात को लेकर 1 अप्रैल 2023 के दिन भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे, वाराणसी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं. यहां जाकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
वाराणसी पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने आकांक्षा दुबे की मां को आश्वासन दिया है कि वे जल्द से जल्द समर सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे. वाराणसी पुलिस लगातार समर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अपना पूरा प्रयास कर रही है. जल्द से जल्द समर सिंह वाराणसी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

आकांक्षा की मां का बयान
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर मामले को टालने का आरोप लगाया है. आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार वक्त मांगा जा रहा है और मैं वक्त दे रही हूं, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई. किस तरीके से पुलिस पर भरोसा किया जाए. मैंने जितने भी नाम दिए थे, उनमें से कोई भी व्यक्ति अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. आकांक्षा दुबे की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात कही. सीएम योगी ही दिलाएंगे मेरी बेटी को इंसाफ अगर वह इंसाफ नहीं दिलाते हैं तो मैं खुद वही आत्महत्या कर लूंगी.

बता दें कि सारनाथ स्थित होटल में एक्ट्रेस की मौत के मामले में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. जल्द से जल्द जो अभियुक्त हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. आकांक्षा ने वाराणसी में एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. खबर मिलने के बाद आकांक्षा दुबे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मर्डर की शंका नहीं जताई गई है. सुसाइड का ही मामला बताया गया है. पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है. उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...