9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण को क्यों है बदलाव की जरूरत? अंबानी का इवेंट बना...

दीपिका पादुकोण को क्यों है बदलाव की जरूरत? अंबानी का इवेंट बना एक और उदाहरण

Published on

दीपिका पादुकोण को देखते ही जो शब्द दिमाग में आता है, वो है ‘स्टनिंग’। इस बाला की फिट बॉडी से लेकर कमाल की एक्टिंग के सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि बीटाउन की दूसरी बालाएं तक तारीफ करते नहीं थकती हैं। दीपिका के साथ एक और जो सबसे इम्प्रेसिव बात जोड़कर दिखाई जाती है, वो है उनका जबरदस्त स्टाइल। हालांकि, पिछले कुछ समय से इस मामले में पकड़ थोड़ी ढीली होती सी नजर आ रही है।तो क्या अब दीपिका फैशनेबल नहीं है? नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी स्टाइल में अब नयापन बहुत कम देखने को मिल रहा है। इसका लेटेस्ट सबूत उनका वो लुक है, जो अंबानी के कल्चरल सेंटर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान दिखाई दिया।

कपड़े तो सुंदर थे, लेकिन…
दीपिका ने इस खास मौके के लिए अनामिका खन्ना का स्टाइल किया बेहद खूबसूरत पैंट-सूट सेट पहना था, जिसके साथ शोल्डर पर केप भी स्टिच्ड थी। इंट्रिकेट एम्ब्रॉइडरी से सजे इन कपड़ों के साथ अदाकारा के लुक में मांगटीका और मैचिंग ईयररिंग्स ऐड किए गए थे। ये लुक यूं तो अच्छा लग रहा था, लेकिन इसमें से वॉव फैक्टर मिसिंग लगा।ऐसा शायद इसलिए भी रहा क्योंकि ओवरऑल इस लुक में कुछ ऐसा नहीं था, जिसे दीपिका को ट्राई करते पहले कभी नहीं देखा गया।

दीपिका हमेशा रही हैं स्टेटमेंट मेकर
फैशन की बात की जाए, तो दीपिका पादुकोण को हमेशा से स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए जाना जाता रहा है। चाहे उनका शुरुआत का रिप्ड स्किनी जींस लुक हो, ‘बाजीराव मस्तानी’ के दौरान का साड़ी और अनारकली लुक या फिर कान फिल्म फेस्टिवल का ड्रमैटिक रफल्स वाला पिंक गाउन, सभी लोगों के बीच पॉप्युलर हुए। यहां तक कि दीपिका की शॉर्ट हेयर एंड बैगी क्लोद्स की चॉइस भी फैन्स को पसंद आई थी। ये सारे लुक्स लड़कियों ने जमकर फॉलो किए।

न्यूनेस है मिसिंग
हालांकि, पिछले कुछ समय से दीपिका के ओवरऑल में न्यूनेस या कहें एक्सपेरिमेंट मिसिंग है। उनके लिए जो भी लुक्स चुने जा रहे हैं, वो अदाकारा के किसी न किसी पुराने लुक से मेल खाते से लगते हैं। वहीं अगर कुछ हटकर लुक्स सामने आए भी, तो वो ऐसे रहे, जो दीपिका के स्टनिंग लुक्स को जस्टिफाई नहीं कर सके।

फैन्स देते रहते हैं स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह
फैन्स अपनी फेवरेट हीरोइन्स के ऐसे लुक्स को देखकर खुश नहीं हैं और वो इसे जाहिर करने से भी हिचकिचाते नहीं। दीपिका जब भी बोरिंग या अनअपीलिंग लुक्स में दिखाई देती हैं, तो अक्सर लोग कॉमेंट बॉक्स में उनकी स्टाइलिस्ट शलीना नथानी को क्रिटिसाइज करते और अदाकारा को स्टाइलिंग के लिए किसी और को हायर करने की सलाह देते दिखाई देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन है इंस्परेशनल
दीपिका से उलट प्रियंका चोपड़ा समय के साथ फैशन के मामले में और तगड़ी पकड़ बनाती जा रही हैं। खासतौर से यूएसए जाने के बाद से उनके वेस्टर्न से लेकर इंडियन अटायर्स की चॉइस में बड़ा बदलाव देखा गया है। कल्चरल सेंटर लॉन्चिंग इवेंट में भले ही कई दिग्गज और एक्टर्स शरीक हुए, लेकिन पीसी इतनी ज्यादा स्टनिंग लग रही थीं कि उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड पर्सन ऑफ द ईवनिंग कहा जा सकता है।

क्या पहना था पीसी ने?
पति के साथ इस इवेंट में शरीक हुईं पीसी ने अपने लिए शिमरी आउटफिट फाइनलाइज की थी। उनकी ड्रेस में सीक्विन वर्क से सजा बॉडीसूट था, जिसके साथ नीचे शीयर मटीरियल ऐड कर टीजिंग इफेक्ट जोड़ा गया। इस आउटफिट में रफल्स से सजी केप ड्रमैटिक टच ऐड करती नजर आई। हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप भी एकदम फ्लॉलेस था, जो प्रियंका के लुक को फाइनल परफेक्ट टच देने में कामयाब रहा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...