9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedरुपये की बोल रही तूती! रूस के बाद अब इस देश के...

रुपये की बोल रही तूती! रूस के बाद अब इस देश के साथ हमारी करेंसी में होगा व्यापार

Published on

नई दिल्ली

भारत और मलेशिया अब दूसरी करेंसीज के साथ-साथ भारतीय रुपये में भी व्यापार कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल जुलाई में भारतीय मुद्रा में विदेशी व्यापार करने की मंजूरी दी थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत और मलेशिया के बीच व्यापार दूसरी करेंसीज के साथ-साथ अब भारतीय रुपये में भी किया जा सकता है।’ मंत्रालय ने कहा कि आरबीआई की पहल का उद्देश्य व्यापार वृद्धि को सुगम बनाना और वैश्विक व्यापारिक समुदाय के हितों का भारतीय रुपये में समर्थन करना है।

खोले गए रुपया वोस्ट्रो अकाउंट्स
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘क्वालालंपुर स्थित इंडिया इंटरनेशनल बैंक ऑफ मलेशिया (IIBM) ने भारत में अपने बैंकिंग सहयोगी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के माध्यम से विशेष रुपया वोस्ट्रो अकाउंट खोलते हुए इस प्रणाली को शुरू किया है।’ वोस्ट्रो खातों (Vostro Account) का उपयोग भारतीय रुपये में भुगतान करने के लिए किया जाता है।

13वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार
इकॉनोमिक और कमर्शियल रिलेशंस द्विपक्षीय साझेदारी का मुख्य आधार हैं। द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के साथ मलेशिया भारत के लिए 13वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। जबकि भारत मलेशिया के लिए दस सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल है, जो आसियान में हमारा तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भी है। 1 जुलाई 2011 से वस्तुओं, सेवाओं और निवेश को कवर करने वाला एक द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) प्रभावी हो गया है।

ये वस्तुएं होती हैं एक्सपोर्ट
मलेशिया में भेजी जाने वाली भारत की प्रमुख वस्तुएं खनिज ईंधन और खनिज तेल हैं। साथ ही एल्युमिनियम और उससे बनी वस्तुएं, मांस, लोहा और इस्पात, तांबा और उससे बनी वस्तुएं, जैविक रसायन, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी और यांत्रिक उपकरण आदि एक्सपोर्ट किये जाते हैं। इसके अलावा मलेशिया से भारत आने वाली प्रमुख वस्तुएं ताड़ का तेल, खनिज ईंधन, खनिज तेल, विद्युत मशीनरी और उपकरण हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...