9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedवरुण धवन के सपोर्ट में उतरीं गिगी हदीद, बेहूदगी कर रहे यूजर्स...

वरुण धवन के सपोर्ट में उतरीं गिगी हदीद, बेहूदगी कर रहे यूजर्स को दिया करारा जवाब

Published on

हाल ही नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सुपरमॉडल गीगी हदीद के साथ एक धांसू डांस परफॉर्मेंस दी। इसे देख लोगों ने वरुण को निशाने पर ले लिया और एक्टर पर गिगी हदीद को गलत तरीके से छूने और किस करने का आरोप लगाया। इस तरह की ओछी बातों पर जहां वरुण धवन ने सफाई पेश की, वहीं अब खुद गिगी हदीद ने भी रिएक्ट किया है। गिगी हदीद ने इस पूरे मामले में वरुण धवन को न सिर्फ सपोर्ट किया है, बल्कि उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करने लगी हैं। गिगी हदीद ने वरुण के सपोर्ट में क्या कहा है, आइए बताते हैं।

पहले तो आपको बताते हैं कि मामला क्या है। दरअसल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट के दूसरे दिन कई Varun Dhawan के अलावा कई फिल्म स्टार्स ने परफॉर्म किया। Shah Rukh Khan से लेकर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। लेकिन वरुण धवन ने जब परफॉर्म किया तो उन्होंने Gigi Hadid को गोद में उठाकर घुमाया और फिर किस कर लिया। यह बात कुछ यूजर्स को रास नहीं आई और वो एक्टर के बारे में अनाप-शनाप बोलने लगे।

वरुण धवन ने दी सफाई
Varun Dhawan ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह सब पहले से प्लान था। स्टेज पर जो कुछ भी हुआ, वह अचानक नहीं था, बल्कि पूरी प्लानिंग थी। वरुण धवन ने यूजर्स की बोलती बंद करते हुए कहा कि इस बात का मुद्दा बनाने के बजाय वो कुछ और मुद्दा ढूंढें।

गिगी हदीद ने किया बचाव
लेकिन यूजर्स तो जैसे वरुण धवन के पीछे हाथ धोकर ही पड़ गए। उन्होंने एक्टर की क्लास लगानी जारी रखी। पर Gigi Hadid ने बचाव में आकर सब साफ कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन के साथ वाला वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘वरुण धवन ने मेरा बॉलीवुड का सपना पूरा कर दिया।’ उम्मीद है कि अब उन लोगों के मुंह पर ताला लग जाएगा तो वरुण धवन को सलीका सिखा रहे थे और गिगी हदीद को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा रहे थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...