13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedयूपी के लाल ऋषि सिंह ने जीता 'इंडियन आइडल 13', 25 लाख...

यूपी के लाल ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’, 25 लाख रुपये संग मिला तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Published on

‘इंडियन आइडल 13’ का विनर अनाउंस हो चुका है। ऋषि सिंह इस सीजन के विनर बन गए हैं, जबकि देवोस्मिता राय फर्स्ट रनर-अप रहीं।
ऋषि सिंह के अलावा फिनाले में टॉप सिंह कंटेस्टेंट्स थे, जिनमें चिराग कोतवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती, शिवम सिंह और देवोस्मिता के अलावा सोनाक्षी कर थीं। इन सभी के बीच ट्रॉफी के लिए एकदम टक्कर का मुकाबला था। लेकिन ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Rishi Singh को विनर बनने पर Indian Idol 13 की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक मारुति सुजुकी एसयूवी कार गिफ्ट में मिली है। इसके अलावा ऋषि सिंह को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है। ‘इंडियन आइडल 13’ को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। वहीं आदित्य नारायण होस्ट रहे।

अभी पढ़ रहे हैं ऋषि, विनर बनने पर यह बोले
ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा से ही गाने लिखने और सिंगिंग का शौक रहा। ऋषि सिंह ने शो में बताया था कि वह अपने पैरेंट्स की असली संतान नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उन्हें गोद लिया था। ऋषि सिंह अभी देहरादून में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। ऋषि सिंह का खुशा की ठिकाना नहीं है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बन चुके हैं। जारी किए गए स्टेटमेंट में ऋषि सिंह ने कहा, ‘मेरा सपना पूरा हो गया। जब विनर के तौर पर मेरा नाम अनाउंस किया गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। इस अहम शो की विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं चैनल, जजेस और इंडियन आइडल की पूरी टीम का आभारी हूं।’

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...