13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedहाय EMI! 20 साल के लिए लिया था होम लोन, अब 132...

हाय EMI! 20 साल के लिए लिया था होम लोन, अब 132 किस्त ज्यादा दें, 31 साल तक चुकाइए

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई (RBI) पिछले साल मई से लगातार छह बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर चुका है। इसी हफ्ते आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि रेपो रेट में एक बार फिर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की जा सकती है। यानी होम लोन समेत सभी तरह के कर्ज का एक बार फिर महंगा होना तय है। पिछले साल अप्रैल में रेपो रेट चार फीसदी था जो अब बढ़कर 6.50 फीसदी पहुंच गया है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसके बढ़ने से बैंकों के लिए लागत बढ़ जाती है और वे इसका बोझ ग्राहकों पर डालते हैं। इससे खासकर होम लोन महंगा हो जाता है। अमूमन बैंक किस्त बढ़ाने के बजाय टेन्योर बढ़ा देते हैं। इसकी वजह यह होती है यह उनका डिफॉल्ट रिस्पांस होता है। इससे होम लोन का टेन्योर काफी बढ़ गया है और रिटायरमेंट के बाद भी कई साल तक किस्त चुकानी पड़ेगी। यानी लोन चुकाने में ही उम्र बीत जाएगी।

जब होम लोन सस्ता था तो लोगों ने इसका फायदा उठाते हुए मकान या फ्लैट खरीदे थे। लेकिन अब उनके लिए किस्त चुकाना भारी पड़ रहा है। पिछले एक साल से भी कम समय में होम लोन का इंटरेस्ट रेट 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी से भी ऊपर पहुंच गया है। अगर किसी ने अप्रैल 2019 में 50 लाख रुपये का ब्याज 6.7 फीसदी के रेट पर लिया था तो उसका लोन मार्च, 2039 में खत्म हो जाता। लेकिन अब उसका रेट 9.25 फीसदी पहुंच चुका है। इस हिसाब से उसका होम लोन नवंबर 2050 में खत्म होगा यानी उसे ओरिजिनल से 132 किस्तें ज्यादा देनी होगी। यानी उसे ओरजिनल टेन्योर से 11 साल ज्यादा किस्त चुकानी पड़ेगी।

कैसे बढ़ता गया टेन्योर
बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई ने पिछले साल मई में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इससे होम लोन का ब्याज 6.7 फीसदी से बढ़कर 7.1 परसेंट हो गया। इससे 20 साल के टेन्योर में 12 महीने अतिरिक्त किस्त जुड़ गईं। केंद्रीय बैंक ने फिर जून में रेपो रेट बढ़ाया और होम लोन का ब्याज 7.6 फीसदी पहुंच गया। इससे ओरिजिनल टेन्योर में 29 किस्तें अतिरिक्त जुड़ गईं। अगस्त की बढ़ोतरी के बाद अतिरिक्त किस्तों की संख्या 49 पहुंच गई। केंद्रीय बैंक ने फिर अक्टूबर में रेपो रेट में बढ़ोतरी की। इससे आपका 20 साल को टेन्योर 25 साल हो गया। यानी 60 किस्तें फालतू जुड़ गईं।

महीना होम लोन रेट (%) ईएमआई पेड आउटस्टैंडिंग लोन अमाउंट कब खत्म होगा लोन रिवाइज्ड टेन्योर बढ़ी ईएमआई की किस्त
अप्रैल, 2019 6.7 0 50 लाख रुपये मार्च 2039
मई 2022 7.1 37 45.93 लाख रुपये मार्च 2040 17 साल 11 महीने 12
जून 2022 7.6 38 45.84 लाख रुपये अगस्त 2042 19 साल तीन महीने 29
अगस्त 2022 8.1 40 45.67 लाख रुपये अप्रैल 2043 20 साल नौ महीने 49
अक्टूबर 2022 8.3 42 45.46 लाख रुपये मार्च 2044 21 साल छह महीने 60
जनवरी 2022 8.65 45 45.26 लाख रुपये सितंबर 2044 23 साल 66
मार्च 2022 9.25 48 45.10 लाख रुपये नवंबर 2050 27 साल 132

इसके बाद आरबीआई ने इस साल जनवरी में लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की। इससे बैंकों ने भी होम लोन पर ब्याज बढ़ा दिया। इससे आपके ओरिजिनल टेन्योर में 66 किस्तें और जुड़ गईं। केंद्रीय बैंक ने फिर मार्च में रेपो रेट में बढ़ोतरी की। इससे आपका ओरिजनल टेन्योर 20 साल से बढ़कर 31 साल हो गया। यानी आपका जो लोन मार्च 2039 में खत्म हो जाना था, उसे अब नवंबर 2050 तक चुकाना होगा।

कैसे कम करें बोझ
जानकारों का कहना है कि जब कभी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी होती है, बैंक अमूमन आपकी किस्त नहीं बढ़ाते हैं। वे हर महीने जमा होने वाली ईएमआई में कोई बदलाव नहीं करते हैं और चुपके से लोन की अवधि बढ़ा देते हैं। यह उनका डिफॉल्ट रिस्पांस होता है। हालांकि आप बैंक जाकर अपनी किस्त बढ़ा सकते हैं। अगर आप इस ऑप्‍शन को चुनते हैं, तो इससे आपकी मासिक किस्त बढ़ जाएगी। लेकिन आपका मूलधन कम होगा और लोन पर चुकाने वाला कुल ब्‍याज भी कम होगा। इससे आपका लोन जल्‍दी खत्‍म हो जाएगा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...