14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिए पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिए पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश— सर्वोदय गृह निर्माण समिति के आवंटियों की समस्या का करें निराकरण

Published on

भेल भोपाल

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिए पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश— सर्वोदय गृह निर्माण समिति के आवंटियों की समस्या का करें निराकरण,रायसेन रोड स्थिति पटेल नगर कालोनी के कॉलोनाईजर के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा। प्रकरण दर्ज कराने के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर मंगलवार को मंत्रालय में गोविंदपुरा क्षेत्र की सर्वोदय गृह निर्माण सहकारी संस्था, अग्रोहा गृह निर्माण समिति, कुंजन गृह निर्माण समिति और पटेल नगर कॉलोनी रहवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पटेल नगर कॉलोनी में स्कूल, खेल मैदान, पार्क आदि के लिए छोड़े गए भू-खंडों को नगर निगम के लिए सौपने के स्थान पर कॉलोनाईजर ने इस कॉलोनी के प्राईमरी स्कूल के एक भू-खंड को निजी तौर पर विक्रय कर दिया। नगर निगम के स्वामित्व के इन भू-खंड को विक्रय करने का अधिकार कॉलोनाईजर को नहीं है। कॉलोनाईजर द्वारा किया गया यह कृत्य आपराधिक है।

इसको ध्यान में रखते हुए राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नगर निगम के अधिकारियों को कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉलोनाईजर द्वारा विक्रय किए गए भू-खंड की रजिस्ट्री को शून्य कराने की प्रक्रिया भी शुरू करें। इसके साथ ही कॉलोनाईजर अन्य ओपन एरिया को विक्रय नहीं कर सके इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि पटेल नगर कॉलोनी 1960 के दशक में विकसित की गई थी। इसमें 700 से अधिक प्लाट हैं।

यह भी पढ़िए: ईडी ने कहा— सब मिलाकर भेल कर्मचारी प्रोडक्शन को पूरा करने पर ध्यान दें— जाते—जाते जलवा दिखा गए बीएचईएल के जीएम एचआर संतोष गुप्ता

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सर्वोदय गृह निर्माण सहकारी संस्था खजूरी भोपाल में आवंटियों और सहकारी संस्था के पदाधिकारियों के बीच कॉलोनी के विकास कार्यो को लेकर आ रही समस्या के निराकरण के लिए और समिति में पिछले वर्षों में हुई कार्यवाही से आवंटियों को उनका वास्तविक हक दिलाने के लिए उप आयुक्त, सहकारिता भोपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप आयुक्त सहकारिता से कहा कि वह आवंटियों और सहकारी संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़िए: Gold Rate Today 30 June: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट आज फिर सस्ता हुआ सोना जानें आपके शहर का भाव

बैठक में अग्रोहा गृह निर्माण समिति नर्मदापुरम रोड की सीवेज और सड़क निर्माण के लिए रहवासियों के साथ समन्वय कर अधिकारियों को कार्य करने के लिए कहा। इसी प्रकार कुंजन गृह निर्माण संस्था नर्मदापुरम रोड में फेस-1 और फेस-2 में सीवेज और रोड के विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कॉलोनियों के रहवासी और सहकारी समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...