12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेल6, 6, 6, 6, 4, 6... तूफानी अंदाज में ठोके एक ओवर...

6, 6, 6, 6, 4, 6… तूफानी अंदाज में ठोके एक ओवर में 34 रन, कौन है यह पाकिस्तानी बल्लेबाज

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र का रोमांच चरम पर है तो दूसरी ओर पाकिस्तान में भी एक डोमेस्टिक टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसके एक मुकाबले में उस्मा मीर ने अपने बल्ले से तूफान ला दिया। उसने एक ही ओवर में 5 छक्के और एक चौका उड़ाते हुए 34 रन कूट डाले। रोचक बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उभरते उस्मा मीर प्रोफेशनल बल्लेबाज नहीं हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स में वह स्पिनर के तौर पर खेले थे। पाकिस्तान के लिए 3 वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी ने गेंद नहीं, बल्कि बल्ले से कोहराम मचाया। Ghani Ramzan Tourney 2023 के दौरान मीर ने एक ओवर में एक चौका और 5 बड़े छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 20 गेंदों का सामना किया है, जबकि 66 रन ठोके। मीर ने अपनी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पारी ने गनी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट (जीआईसी) को 236/6 पर पहुंचा दिया।

दरअसल, यह पारी टूर्नामेंट में जीआईसी और कराची वारियर्स के बीच मैच के दौरान आई। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में रमजान के महीने के दौरान आयोजित किया जाता है। प्रतियोगिता में प्रति टीम दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होती है, जबकि कुल आठ टीमें इसमें भाग लेती हैं। बता दें कि उस्मा ने पाकिस्तान के लिए 3 वनडे में 18 रन बनाए हैं, जबकि 4 विकेट झटके हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल रोस्टर में इंटरनेशनल टीम के कप्तान बाबर आजम, शादाब खान, इहसानुल्लाह, आजम खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इहसानुल्लाह और आजम खान दोनों ने पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में देखने के लिए युवा प्रतिभाओं के रूप में उभरे हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...