– महाप्रबंधक ने किया पीपीओ का वितरण
भोपाल
बीएचईएल, भोपाल में मंगलवार एक सादे समारोह में अविनाश चन्द्र, महाप्रबंधक ने 9 कर्मचारियों को पीपीओ आदेश प्रदान किए । श्री चन्द्रा ने इस अवसर पर कहा कि मानव संसाधन विभाग तथा वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों के पीपीओ आदेश समय पर जारी करने के फलस्वरूप कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व कई कारणों से आदेश समय से न मिलने के कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता था ।
इस अवसर पर निर्मल कुमार बोवाड़े, उप प्रबंधक (वित्त) मा.स. ने बताया कि माह जनवरी में आरके सरोज, कैलाश मंडलोई, गुरमेल सिंह, राजेश कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं फरवरी माह में विजय कुमार हिरकणे एवं मनोज बख्श तथा मार्च माह में 58 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर राजेश देशमुख एवं विजय कुमार को भी पीपीओ प्रदान किया गया ।
इसी परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 में दिवगंत अधिकारी राकेश खरे, वरिष्ठ प्रबंधक की धर्मपत्नी श्रीमती अलका खरे को भी पीपीओ आदेश प्रदान किया गया । जिसमें उनकी पुत्री जिसकी उम्र 25 वर्ष से कम थी, को भी पेंशन दिलवाई गई । इस अवसर पर आरिफ अहमद सिद्धीकी, अपर महाप्रबंधक, श्रीमती सुरेखा बन्छोर, वरि. उप महाप्रबंधक, श्रीमती जॉली ई जीन, अपर महाप्रबंधक उपस्थित थे ।
