14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedदूध की नदियों वाले भारत में क्यों आ गई विदेश से घी-मक्खन...

दूध की नदियों वाले भारत में क्यों आ गई विदेश से घी-मक्खन मंगाने की नौबत!

Published on

नई दिल्ली

करीब एक दशक बाद भारत को डेयरी प्रॉडक्ट्स का आयात करना पड़ सकता है। पिछले 15 महीनों में दूध की कीमत में 12 से 15 फीसदी तेजी आई है। जानकारों की मानें तो आगे भी यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में देश में दूध के उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मवेशियों में लंपी बीमारी के कारण दूध का उत्पादन प्रभावित हुआ जबकि इस दौरान डिमांड 8 से 10 परसेंट बढ़ गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में दूध उत्पादन वर्ष 2021-22 में 6.25 प्रतिशत फीसदी बढ़कर 22.1 करोड़ टन रहा। उससे पहले 2020-21 यह में 20.8 करोड़ टन रहा था। भारत ने आखिरी बार वर्ष 2011 में डेयरी उत्पादों का आयात किया था। अब एक बार फिर देश में खासकर घी और मक्खन के आयात की नौबत आ गई है।

पशुपालन और डेयरी सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि देश जरूरत पड़ने पर डेयरी उत्पादों के आयात पर विचार कर सकता है। इसकी वजह यह है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत में दूध उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इस कारण डेयरी प्रॉडक्ट्स की सप्लाई टाइट है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों में दूध के स्टॉक की स्थिति का आकलन करने के बाद यदि जरूरी हुआ, तो सरकार मक्खन और घी जैसे डेयरी उत्पादों के आयात करने के मामले में हस्तक्षेप करेगी। दक्षिणी राज्यों में अब उत्पादन का पीक टाइम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, ‘देश में दूध की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। स्किम्ड मिल्क पाउडर का पर्याप्त भंडार है। लेकिन फैट, मक्खन और घी का स्टॉक पिछले साल के मुकाबले कम है।

क्यों बढ़ रही कीमत
सिंह ने साथ ही कहा कि इस समय इम्पोर्ट फायदेमंद नहीं है क्योंकि हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आई है। अगर वैश्विक कीमतें ऊंची हैं, तो आयात करने का कोई मतलब नहीं है। हम देश के बाकी हिस्सों में उत्पादन का आकलन करेंगे और फिर कोई फैसला करेंगे। उत्तर भारत में स्थिति में सुधार आएगा। इसकी वजह यह है कि पिछले 20 दिन में बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे स्थिति अनुकूल हुई है। पिछले साल लंपी बीमारी से 1.89 लाख मवेशियों की मौत हुई। इससे दूध उत्पादन स्थिर रहा जबकि मांग में महामारी के बाद उछाल आई।

सिंह ने कहा कि चारे की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध की महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चारे की आपूर्ति में समस्या है क्योंकि पिछले चार वर्षों में चारे की फसल का रकबा भी स्थिर रहा है, जबकि डेयरी क्षेत्र सालाना छह प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। जानकारों का कहना है कि अप्रैल से सितंबर तक दूध के उत्पादन में 50 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। अमूमन इस सीजन में दूध का उत्पादन कम रहता है। पिछले एक हफ्ते में भैंस के दूध की कीमत में 5-6 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में गाय के दूध की कीमत भी बढ़ सकती है। पिछले एक साल में मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियों ने कई बार दूध की कीमत बढ़ाई है।

मिल्क प्रॉडक्शन में भारत नंबर वन
Food and Agriculture Organization Corporate Statistical Database (FAOSTAT) के आंकड़ों के मुताबिक भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है। 2021-22 में ग्लोबल मिल्क प्रॉडक्शन में भारत की हिस्सेदारी 24 परसेंट थी। साल 2014-15 और 2021-22 के बीच देश में मिल्क प्रॉडक्शन में 51 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। Fisheries, Animal Husbandry and Dairying मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने हाल में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...