14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedखराब मौसम का असर पड़ेगा गेहूं के उत्पादन पर? जानिए सरकार ने...

खराब मौसम का असर पड़ेगा गेहूं के उत्पादन पर? जानिए सरकार ने क्या बताया

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ सप्ताह से देश के कई इलाकों में खूब बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्र में ओले भी खूब बरसे हैं। इससे गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि इसका असर गेहूं के ओवरआल प्रोडक्शन पर कोई खास नहीं दिखेगा। इस साल मतलब कि फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं का रिकार्ड प्रोडक्शन होगा।

पिछले साल से भी ज्यादा रहेगा प्रोडक्शन
केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को यहां गेहूं के प्रोडक्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल 2022-23 के दौरान रिकॉर्ड 11.21 करोड़ टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह के दौरान हुई बारिश से गेहूं की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। सरकार का कहना है कि इससे फसल की गुणवत्ता कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है। सरकार ने 2022-23 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में 11.21 करोड़ टन का रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है। कुछ राज्यों में गर्मी की लहर के कारण इससे पिछले वर्ष में गेहूं का उत्पादन मामूली रूप से घटकर 10.77 करोड़ टन रह गया था।

कोई नुकसान नहीं हुआ
चोपड़ा ने बताया, ‘‘पिछले दो सप्ताह में खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को कुछ नुकसान हुआ है।’’ सचिव ने कहा कि मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील दी गई है और केंद्र जल्द ही पंजाब और हरियाणा में गेहूं की खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील देने पर विचार करेगा। सरकारी एजेंसी एफसीआई और राज्य एजेंसियां कई राज्यों में खरीद शुरू कर चुकी हैं। इससे पहले, सोमवार को केंद्र सरकार ने बताया था कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को लगभग 8-10 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। सरकार ने आगे कहा कि देर से बुवाई वाले क्षेत्रों में बेहतर उपज की संभावना से इसकी भरपाई हो सकती है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...