भोपाल
गुरूवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर अवधपुरी मंडल के वार्ड क्रमांक 61 बूथ क्रमांक 208 गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भारत माता एवं पार्टी के महापुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया। साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं संग देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना ।
