4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भेल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Published on

भोपाल

मानव संसाधन विकास केंद्र, बीएचईएल भोपाल में बीएचईएल कर्मचारियों के लिए 2023-24 का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम अंडरस्टैंडिंग सेल्फ थ्रू ट्रांसेक्शनल एनालिसिस पर आयोजित किया। अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. निशिथ दुबे, प्राध्यापक एवं प्रमुख, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग, राष्ट्र्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल संकाय सदस्य थे। कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

श्रीमती स्वागत एस सक्सेना सीनियर डीजीएम, एचओडी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। श्री चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम समय की मांग है,जो एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां प्रतिभागियों को विश्लेषण के माध्यम से स्वयं को और दूसरों को समझने में अपने कौशल को सीखने और विकसित करने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक कर्मचारी का प्रदर्शन उसके व्यवहारिक रवैये और प्रेरणा के स्तर पर निर्भर करता है। कर्मचारी को चीजों को सकारात्मक रूप से देखने और काम में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। सुशांत कुमार सुरो, इंजीनियर (एचआरडी) ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।

कांग्रेस का सत्याग्रह आज
भोपाल। रविवार को दोपहर 12 बजे पिपलानी पैट्रोल पंप क्वालिटी के सामने भेल गोविंदपुरा विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में सत्याग्रह किया जायेगा। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं गोविंदपुरा प्रभारी प्रकाश चौकसे ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वह इस सत्याग्रह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...