11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलआईपीएल के एल क्लासिको में फिसड्डी साबित हुई मुंबई इंडियंस, CSK ने...

आईपीएल के एल क्लासिको में फिसड्डी साबित हुई मुंबई इंडियंस, CSK ने घर में घुसकर पटका

Published on

मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का पहला एल क्लासिको जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम पर चार बार की चैंपियन चेन्नई ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने तेज शुरुआत की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनरों रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने वापसी की। मुंबई ने 8 विकेट पर 157 रन ही बनाए। चेन्नई ने 18वेंओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह धोनी की टीम की लगातार दूसरी जीत है। वहीं मुंबई लगातार दूसरा मैच हार गई। बेन स्टोक्स, मोइन अली और जोफ्रा आर्चर फिटनेस की समस्या की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल पाए।

पहले ओवर में चोटिल हुए चाहर
चेन्नई को मैच के शुरुआती ओवर में मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने से झटका लगा लेकिन जडेजा और सेंटनर ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ आपस में पांच विकेट साझा कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन और सेंटनर ने इतने ही ओवर में 28 रन देकर दो सफलता हासिल की। तुषार देशपांडे (तीन ओवर में 31 रन) ने दो और आईपीएल में पदार्पण कर रहे सिसंडा मगाला (चार ओवर में 37 रन) ने एक विकेट लिये। मुंबई के लिए इशान किशन ने 21 गेंद में सबसे ज्यादा 32 जबकि टिम डेविड ने 22 गेंद में 31 रन बनाये।

मुंबई ने की थी तेज शुरुआत
आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में कप्तान रोहित शर्मा और किशन ने शुरुआती चार ओवर में 38 रन की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को आक्रामक शुरुआत दिलायी। रोहित (13 गेंद में 21 रन) ने शुरुआती दो ओवरों में दीपक और देशपांडे के खिलाफ कुल तीन चौके लगाये जबकि किशन ने मगाला का स्वागत तीसरे ओवर में तीन चौके से किया। पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था। महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें ओवर में गेंद जडेजा को थमाई और इस अनुभवी गेंदबाज ने किशन को प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया।

नहीं चला मध्यक्रम
अगले ओवर में मिशेल सेंटनर की गेंद पर धोनी ने शानदार कैच लपककर सूर्यकुमार यादव की खराब लय को जारी रखा। जडेजा ने इसके बाद अपनी गेंद पर कैमरून ग्रीन (11 गेंद में 12 रन) का बेहतरीन कैच पकड़ा तो वही सेंटनर ने अरशद खान को पगबाधा किया। मुंबई ने इस तरह 12 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये। पिछले मैच में मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने 13वें ओवर में जडेजा के खिलाफ छक्का लगा टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गये जडेजा का तीसरा शिकार बने।

ट्रिस्टन स्टब्स (10 गेंद में पांच रन) 16वें ओवर में मगाला का आईपीएल में पहला शिकार बने। टिम डेविड (22 गेंद में 31) ने अगले ओवर में देशपांडे के खिलाफ दो छक्के और चौका लगाकर मुंबई की वापसी की कोशिश की लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे। आखिरी ओवर में ऋतिक शौकिन (12 गेंद में नाबाद 18) ने प्रिटोरियस के खिलाफ तीन चौके लगाकर मुंबई के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रहाणे की विस्फोटक बैटिंग
मुंबई इंडियंस ने गेंद से अच्छी शुरुआत की। पहले ही ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेवॉन कॉन्वे को बोल्ड कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद शायद चेन्नई सुपर किंग्स को भी नहीं थी। तीसरे नंबर पर उतरे अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक बैटिंग शुरू कर दी। अरशद खान के खिलाफ चौथे ओवर में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का मारा। 19 गेंदों पर टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...