भोपाल
गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने फेड बैंक के प्रबन्धक विक्रांत राजवैध, जगन्नाथ कुशवाह गार्ड, दीपक अहिरवार एक्जीक्यूटिव एवं जितेन्द्र का बैंक डैकेती को विफल को करने पर सम्मान किया। गौरतलब है कि विगत दिनों 5 अप्रैल 2023 को इन्द्रपुरी पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित फेड बैंक में डकैतो ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर डकैती डालने का असफल प्रयास किया था लेकिन बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने साहस का परिचय देते हुये जान को जोखिम में डालकर बैंक डकैती असफल कर दी।
