11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेललौट आया पुराना विराट, तड़ाक-तड़ाक, तीन मैच में दूसरी फिफ्टी, आग लगा...

लौट आया पुराना विराट, तड़ाक-तड़ाक, तीन मैच में दूसरी फिफ्टी, आग लगा दी

Published on

बेंगलुरु

रनमशीन, रिकॉर्डमशीन, गेंदबाजों का खौफ, बैट्समैन बेखौफ… विराट कोहली पुरानी लय में आ गए हैं। मैदान के हर कोने में बाउंड्री लगा रहे हैं। धूम मचा रहे हैं। आग लगा रहे हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज ने अपनी टीम आरसीबी की ओर से आईपीएल के 16वें सीजन की दूसरी फिफ्टी ठोक दी है। पहली मुंबई के खिलाफ 38 गेंद में आई थी तो इस दफे लखनऊ को 35 गेंद में ही पचासा मार दिया। दोनों पारियों में जो एक चीज कॉमन है, वह है बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम।

IPL टीमों के खिलाफ कोहली का सर्वोच्च स्कोर
CSK – 90*
DC – 99
GT – 73
KKR – 100
MI – 92*
PBKS – 113
RR – 72*
SRH – 93*
LSG – 61
IPL की 51वीं फिफ्टी

सीजन के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने 49 गेंद में 82 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें छह चौके, पांच छक्के उड़ाए। 167.34 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 44 गेंद में 61 रन बनाए। चार चौके और चार छक्के की पारी ने हर किसी का मन मोह लिया। मगर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री से पहले ही धर लिए गए। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने उन्हें आउट किया तो कुछ लोग ये भी कहेंगे कि स्पिनर्स के खिलाफ उनकी फिर से कलई खुल गई।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...