13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलइसे कहते हैं रोमांच... आखिरी बॉल पर जीता लखनऊ, सारे तिकड़म के...

इसे कहते हैं रोमांच… आखिरी बॉल पर जीता लखनऊ, सारे तिकड़म के बावजूद 212 रन नहीं बचा पाई RCB

Published on

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार रात रनों की आंधी आई। छक्के-चौकों की बरसात हुई, जिसमें मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलर का ही घर उजड़ गया। एक हाई स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक विकेट से जीत हासिल की। आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए पांच तो आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी। नाटकीय अंदाज में लखनऊ ने जैसे-तैसे जीत हासिल की। टॉस गंवाकर कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के बूते बैंगलोर ने स्कोरबोर्ड पर 212/3 रन टांगे थे। विशाल लक्ष्य के जवाब में खराब शुरुआत के बावजूद लखनऊ मैच जीतने में कामयाब रहा, जिसके सबसे बड़े सूत्रधार मार्कस स्टोइनिस (30 गेंद में 65 रन) और निकोलस पूरन (19 गेंद में 62 रन) बने।

कप्तान फाफ डुप्लेसिस (46 गेंद में नाबाद 79 रन), विराट कोहली (44 गेंद में 61 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (29 गेंद में 59 रन) के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दो विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। धीमी शुरुआत के बाद कोहली ने दूसरे ओवर में आवेश खान को एक छक्का और एक चौका लगाकर रनगति को बढाया। आवेश के अगले ओवर में कोहली ने तीन चौके जड़े। कोहली 12वें ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर स्क्वेयर लेग में मार्कस स्टोइनिस को कैच देकर लौटे।

44 गेंद में शतकीय साझेदारी
फाफ डुप्लेसिस को जमने में समय लगा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही मिश्रा को चौका और छक्का लगाकर अपने तेवर जाहिर कर दिए। उन्होंने 29 गेंद में 59 रन की पारी खेली। डुप्लेसिस ने बिश्नोई को 15वें ओवर में तीन छक्के जड़े, उन्होंने वुड को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 18वें ओवर में जयदेव उनादकट की गेंदों पर चौकों छक्कों की बौछार करके 23 रन लिए। मैक्सवेल ने आवेश को लगातार दो छक्के जड़कर सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। दोनों की शतकीय साझेदारी सिर्फ 44 गेंद में पूरी हो गई। मैक्सवेल 19वें ओवर में वुड की गेंद पर आउट हुए।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...