भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश में चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फॉर्म रोजाना भरे जा रहे हैं जिसमें लाडली बहना को 1000 प्रति माह सरकार की और से दिया जाएगा । यह फॉर्म नि:शुल्क भरवाए जा रहे हैं इसके लिए प्रदेश सरकार ने अलग-अलग कैंप प्रत्येक वार्डों में लगवाए हैं साथ ही नगर निगम के द्वारा वार्ड कार्यालय में भी यह कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में हर वार्ड के पार्षद भी अपने क्षेत्र की जनता के लिए फॉर्म भरवाने का भर का प्रयास कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ मिल सकें ।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 61 की पार्षद श्रीमती मधु संजय शिवनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं और निरंतर हर कैंप में जाकर जानकारी ली जा रही है साथ ही इस महत्वपूर्ण योजना से कोई वंचित ना रहे इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है । उन्होंने आगे बताया कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने यह घोषणा की है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों में जो सबसे ज्यादा लाडली बहना योजना के फॉर्म भरवाएगा उस वार्ड में विकास कार्य के लिए 20 लाख की राशि दी जाएगी जिससे उस क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास हो सकें।
