6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा जिया चुनाव में विजय गौड़ बनें अध्यक्ष,15 अप्रैल को होगा शपथ...

गोविंदपुरा जिया चुनाव में विजय गौड़ बनें अध्यक्ष,15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण

Published on

– सभी पदाधिकारी चुने गये निर्विरोध

भोपाल

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में उद्योगपति विजय गौड़ ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं । इस चुनाव में मतगणना 15 अपै्रल को होनी थी लेकिन सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है । ऐसे में चुनाव अधिकारी ने बुधवार को ऐसोसिएशन के सभागार में सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित कर दिया । निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र भगत ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें विजय गौड़ अध्यक्ष, मदनलाल गुर्जर उपाध्यक्ष, नंदलाल गुप्ता सचिव ,नीरज शर्मा सह सचिव, एसके खाब्या कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य ने अंकुर गुप्ता, भरत सिंह सिकरवार, हबीब हुसैन, पंकज बिंद्रा , रछपाल सिंह, रविंद्र शर्मा एवं योगेश गोयल विजयी घोषित किये गये हैें।

चुनाव अधिकारी श्री भगत ने सभी जिया के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने पर धन्यवाद दिया है । जिया की नवीन कार्यकारिणी अपना टेकओवर 15 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे एसोसिएशन हॉल में शपथ ग्रहण करेगी। इधर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का ऐसोसिएशन के सभागार में जोरदार स्वागत किया गया ।

इस मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि वह पिछले 6 वर्षों से कार्यकारिणी सदस्य, संयुक्त सचिव व सचिव पद पर कार्य करते रहे । अपने कार्यकाल में सभी ने मिलकर गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिये सभी जरूरी काम पूरे किये हैं। अब सब मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव काम करते रहेंगे । उन्होंने बताया कि पिछले 2 साल में क्षेत्र की सभी सड़कों पर डामरीकरण,25 साल पुराने नाले का 6 करोड़ में निर्माण,स्पोर्टस कम्पलेक्स का निर्माण सहित कई काम कराये।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...