भोपाल
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा साकेत मंडल के अध्यक्ष ने भेल क्षेत्र के युवा नेता सुभाष यादव को मंडल का महामंत्री बनाया है । मंडल की बैठक में श्री यादव का स्वागत किया गया। इस मौके पर दीपक गुप्ता , वार्ड 56 एवं जॉन 14 के अध्यक्ष नीरज सिंह , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम मीणा , साकेत मंडल के अध्यक्ष लीला किशन चौकसे , मंडल उपाध्यक्ष तोरण सिंह मीणा , एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जसवंत सिंह मीणा मौजूद थे।
