भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल यूनिट में प्लांट कमेटी की बैठक सोमवार को होगी । इस बैठक में एचएमएस ऑल इंडिया भेल कर्मचारी टे्रड यूनियन और सीटू यूनियन व भेल के अधिकारी शामिल होंगे । सूत्रों के मुताबिक भेल की नंबर वन यूनियन बीएमएस शामिल होगी की नहीं इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गये हैं। यह यूनियन पहले भी भोपाल यूनिट की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुई है ।
इस बैठक में यूनिट के परफारमेंश के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा होगी । इसके बाद ही इसी माह एमसीएम की बैठक भी होना है । यही नहीं ज्वाइंट कमेटी की बैठक इसी माह के अंत में हो सकती है । वैसे भी कर्मचारी संंगठन कर्मचारियों की मांग को लेकर लंबे समय से चिल्ला रहे हैं लेकिन मैनेजमेंट है कि उसके सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही है । इधर भेल प्रवक्ता ने प्लांट कमेटी की बैठक 17 अप्रैल को होने की पुष्टी की है ।
——————————————-
नामदेव समाज के चुनाव आज
भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मप्र की प्रांतीय कार्यकारणी का चुनाव रविवार सामुदायिक भवन में होगा । इस चुनाव में प्रदेश के समाज के लोग शामिल होंगे।
