11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeभोपाल'जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनते उधारी नहीं मिलेगी' दुकानदार का...

‘जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनते उधारी नहीं मिलेगी’ दुकानदार का अनोखा स्लोगन देख लोग नहीं मांगते उधार

Published on

छिंदवाड़ा

अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए दुकानदार कई तरह के पोस्टर लगाते हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ऐसी दुकान है जहां अनोखा पोस्टर लगा है। एक दुकानदार ने अपनी दुकान में पोस्टर लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद रहेगी। सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन छिंदवाड़ा के कर्बला चौक स्थित दुकान में ऐसा ही स्लोगन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दरअसल, यहां मोहम्मद हुसैन नाम का दुकानदार डेली नीड्स और हुसैन पैलेस की दुकान चलाता है। 1 जनवरी, 2023 से उन्होंने दुकान में टोटल उधारी बंद कर रखी है। मोहम्मद हुसैन ने बकायदा अपनी दुकान में यह स्लोगन लिखकर चिपकाया है कि जब तक देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी नहीं बन जाते तब तक है उधारी नहीं देंगे। यह पोस्टर अब लोगों के लिए चर्चा की बिषय बना हुआ है।

क्यों लगाया ऐसा पोस्टर?
इस स्लोगन को लेकर अचानक चर्चा में आए मोहम्मद हुसैन ने एनबीटी डॉट कॉम से बात की। उनका कहना है कि उनके पिताजी की यह पैतृक दुकान है। जहां 3 से 4 हजार रुपए की रोज की बिक्री होती है, लेकिन 2000 तक की उधारी बिक्री होती थी। उन्होंने 1 जनवरी 2023 से पूरी तरीके से अपनी दुकान में लोगों को उधार देना बंद कर दिया है। ऐसे में लोग लगातार उन्हें उधार देने की मांग करते थे। बार-बार उधारी नहीं देने की बात कहते-कहते हो जब वह परेशान होने लगे तो उन्होंने दुकान के बाहर स्लोगन लिखवा लिया। जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तब तक उनकी दुकान में उधारी बंद रहेगी।

मोहम्मद की इच्छा है राहुल गांधी बने प्रधानमंत्री
मोहम्मद हुसैन का कहना है कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने वह अच्छे नेता भी हैं। मोहम्मद ने बताया कि स्लोगन लगाने के पीछे उनका उद्देश्य यह नहीं है कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। कम से कम अभी राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते इसलिए उन्होंने उधारी बंद करने के लिए स्लोगन को लगाया है।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

इंडेन गैस का सर्वर 8 घंटे डाउन रहने से एलपीजी सप्लाई ठप, खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को इंडेन गैस कंपनी का सर्वर करीब 8 घंटे तक...