15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालइंडेन गैस का सर्वर 8 घंटे डाउन रहने से एलपीजी सप्लाई ठप,...

इंडेन गैस का सर्वर 8 घंटे डाउन रहने से एलपीजी सप्लाई ठप, खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम

Published on

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को इंडेन गैस कंपनी का सर्वर करीब 8 घंटे तक ठप रहने के कारण रसोई गैस की पूरी सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक न तो गैस की बुकिंग हो सकी और न ही सिलेंडरों की डिलीवरी के लिए बिल जनरेट हो पाए। इस तकनीकी खराबी का असर यह रहा कि शहर में रोजाना होने वाली 10 से 12 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी घटकर महज 3 से 4 हजार तक सिमट गई।

सर्वर डाउन होने से नए ऑर्डर जारी नहीं हो सके, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, 1 अप्रैल से लागू हुई नई बिलिंग व्यवस्था के तहत सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा था, जिसके चलते ओटीपी (OTP) आधारित डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया। शाम 5 बजे के बाद सर्वर बहाल होने पर ही होम डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

कई गैस एजेंसियों पर भारी हंगामा

सप्लाई बाधित होने और सर्वर की समस्या के कारण शहर की कई गैस एजेंसियों पर भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। रायसेन रोड स्थित अप्सरा टॉकीज के पास चंद्रकांता गैस एजेंसी के बाहर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्हें दो दिन से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और एजेंसी प्रबंधन उनके साथ अभद्रता कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर रास्ता खुलवाया। इसी तरह जिंसी स्थित प्रदीप गैस एजेंसी पर भी भारी भीड़ जमा होने से विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद संचालक को कुछ देर के लिए शटर गिराना पड़ा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही वहां कामकाज दोबारा शुरू हो सका।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...