भोपाल
रविवार को कस्तूरबा मार्केट हबीबगंज में भेल कांग्रेस एकता मंच के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नवनिर्वाचित संचालक निशांत कुमार नंदा को गोविंदपुरा विधानसभा के आरआर मंडल के मंडल अध्यक्ष व कोकता मंडल के सेक्टर पटेल नगर से नामदेव तड़स को सेक्टर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।
भेल काग्रेस एकता मंच के अध्यक्ष नरेश सिंह जादौन ने कहा कि गोविंदपुरा के विकास में पिछडऩे का सबसे बड़ा कारण 50 साल से एक ही पार्टी का विधायक होना है गोविंदपुरा में परिवर्तन से ही भेल को बचाया जा सकता है । इस बार गोविंदपुरा की जनता ने सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया है । इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भेल काग्रेस एकता मंच सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एक मंच प्रदान कर रहा है ताकि सामूहिक ताकत से इस बार गोविंदपुरा में परिवर्तन लाया जाए । कार्यक्रम का संचालन चेतन कुमार साहू ने किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र साहू झूमरवाला सहित प्रकाश चौकसे,दीपक गुप्ता ,भारत सोलंकी, यशवंत वर्मा ,ह्रदेश गोयल ,चन्द्र कुमार चौहान, कुलदीप मौर्य अतुल मालवीय, सोनू कुशवाहा ,शशिकांत ,श्रीकांत सिन्हा ,यज्ञ लाल पटेल ,पंकज चौहान जय आनंद ,सुनील सिसोदिया ,मुकुंद परस्ते ,दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे । कार्यक्रम में कई लोगों को कांग्रेस सदस्यता दिलाई गई अंत में कार्यक्रम का आभार भेल काग्रेस एकता मंच के महासचिव विजेंद्र पाटिल ने किया।
