भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल यूनिट में प्लांट कमेटी की बैठक सोमवार नर्मदा गेस्ट हाउस में होगी । इस बैठक में एचएमएस ऑल इंडिया भेल कर्मचारी टे्रड यूनियन और सीटू यूनियन व भेल के अधिकारी शामिल होंगे । इस बैठक में यूनिट के परफारमेंश के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा होगी । इसके बाद ही इसी माह एमसीएम की बैठक भी होना है । यही नहीं ज्वाइंट कमेटी की बैठक इसी माह के अंत में हो सकती है ।
