8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'प्रेमी शादी के लिए दबाव बना रहा है, इसलिए सुसाइड कर रही...

‘प्रेमी शादी के लिए दबाव बना रहा है, इसलिए सुसाइड कर रही हूं’, युवती ने लगाई फांसी

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका ने सुसाइड नोट छोड़ा है. इसमें उसने लिखा है कि उसका प्रेमी शादी करना चाहता था, पर मैं शादी से इनकार कर रही थी. वह जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बना रहा था. साथ ही वह मरने की धमकी दे रहा था इस कारण मैं फांसी लगा रही हूं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मामला परदेशीपुरा थाने क्षेत्र का है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.मृतक इंटीरियर डिजाइनर थी. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर कई एंगल से जांच कर रही है. प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से परेशान होकर फांसी लगा ली. पीड़िता लंबे समय से युवक के संपर्क में थी और युवक उससे शादी करने की हमेशा बात करता था, लेकिन युवती उसे शादी करने से मना कर देती थी.इसी बात को लेकर युवक ने युवती को कई बार मरने की धमकी भी दी. मगर, युवती इस धमकी से परेशान हो गई और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

पेपर खराब होने पर किया था सुसाइड
हाल ही में इंदौर में एक बीएससी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था. सुसाइड के पहले उसने माता-पिता से बात भी की थी. वह पेपर बिगड़ने को लेकर तनाव में थी. मां ने छात्रा को समझाया भी था. इसके बावजूद डिप्रेशन में गलत कदम उठा लिया.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...