8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालचुनावी साल में शिवराज का तोहफा! 7.5 लाख से ज्‍यादा अधिकारी-कर्मचारियों का...

चुनावी साल में शिवराज का तोहफा! 7.5 लाख से ज्‍यादा अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्‍ता

Published on

भोपाल

मध्‍य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार आने वाले दिनों में एक और बड़ा तोहफा दे सकती है। इससे उनकी सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के लगभग साढ़े सात लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाया जाएगा। अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्‍ता मिल रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है, जो जनवरी 2023 से देय है, लेकिन प्रदेश में अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वित्त विभाग के सूत्रों की माने तो सरकार अगले महीने तक इसका ऐलान कर सकती है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर को जनवरी से 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के पेंशनर को अभी महंगाई राहत में वृद्धि के लिए इंतजार करना पढ़ेगा।

साढ़े सात लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों के महंगाई को फायदा
मध्‍य प्रदेश के साढ़े सात लाख से ज्‍यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार वृद्धि करेगी। मई में चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जाएगा।

पेंशनर को मिल रही 33 फीसदी महंगाई राहत
राज्य में पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सहमति होना अनिवार्य है। दरअसल, राज्य विभाजन के पूर्व के कर्मचारियों की पेंशन पर होने वाले व्यय का 76 प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश और 24 प्रतिशत छत्तीसगढ़ वहन करता है। अभी पेंशनर को 33 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। इसे महंगाई भत्ते के बराबर 38 प्रतिशत करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति मांगी है, जो अभी नहीं मिली है।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...