भोपाल
उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद द्वारा परिषद प्रांगण में छोटे बच्चों की रचनात्मकता विकास के लिए विषय आधारित कलरिंग व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 70 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहां उपस्थित बच्चों व उनके अभिवावक काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नुशैफा केके असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसफ, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सिंह, एएसआई सीआईएसएफ, शिवनाथ उपाध्याय, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रायबरेली उत्तर प्रदेश तथा अतिथि दिनेश कुमार त्रिपाठी पूर्व कार्यपालक निदेशक बीएचईएल एवं संरक्षक उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये । कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष आरपी मौर्य ने की ।
कार्यक्रम में राजेश कुमार राय, नवल किशोर, सत्यम पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, एनसी मौर्य, सुनील कुमार, विनोद कुमार मौर्य ,विनय सिंह, सुनील विश्वकर्मा, धनंजय तिवारी, प्रद्युमन प्रजापति, अनिल मौर्य, रजनीकांत चौबे, अभय सिंह, शमसुल हक, लवकुश मौर्य आदि मौजूद थे । परिषद के महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे समूह ए में शाम्भवी सिंह प्रथम, नित्या विश्वकर्मा द्वितीय, श्रेयांशी सिंह तृतीय ,ग्रुप समूह बी में अशिता कुशवाहा प्रथम,दृष्टि तिवारी द्वितीय, आयुष श्रीवास्तव तृतीय, समूह सी में उस्मान प्रथम, आदर्श मौर्य द्वितीय तथा आरोही सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
