12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलओह्ह... विराट कोहली की खराब किस्मत, पति को मायूस देखकर अनुष्का का...

ओह्ह… विराट कोहली की खराब किस्मत, पति को मायूस देखकर अनुष्का का मुंह उतर गया

Published on

बैंगलोर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। पारी के पहले ही ओवर में कोहली की किस्मत ने उन्हें दगा दे दी। सीएसके के द्वारा मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के लिए कोहली ने पहली ही गेंद से अपनी मंशा जाहिर कर दी थी कि वह रुक कर खेलने वाले नहीं है। हालांकि इससे पहले की वह अपनी को आगे बढ़ा पाते आकाश सिंह की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

हालांकि कोहली जिस तरह से आउट हुए उसे बदकिस्मती ही कही जाएगी। चौका खाने के बाद पहले ओवर की चौथी गेंद पर आकाश ने दमदार वापसी की। ओवर की चौथी गेंद को कोहली ने सम्मानजनक तरीके से रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पैरों से उलझ कर विकेट से जा टकराई और बेल्स नीचे गिर गया।

कोहली जिस तरह से आउट हुए उससे वह काफी निराश दिखे। सिर्फ कोहली नहीं, मैच देखने आई उनकी अनुष्का शर्मा भी काफी मायूस हो गई। विराट कोहली जिस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए उससे देखकर अनुष्का चेहरा उतर आ गया, जिसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और टीम आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए लगातार स्टेडियम में मैच देखने आ रही हैं।

आरसीबी के लिए डु प्लेसिस और मैक्सवेल ने जड़ा तूफानी फिफ्टी
विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने महिपाल लोमरोर भी बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि इसके बाद कप्तान डु प्लेसिस के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाल लिया। डु प्लेसिस और मैक्सवेल दोनों ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। मैक्सवेल टीम के लिए 36 गेंद में 211 के स्ट्राइक रेट 76 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 8 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने भी 32 गेंद में 62 रन बनाए। अपनी इस पारी में डु प्लेसिस ने शानदार 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...