12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़कमेटी की बैठक में बीएचईएल प्रशासन ने अपनी तारीफ में गिनाये काम...

कमेटी की बैठक में बीएचईएल प्रशासन ने अपनी तारीफ में गिनाये काम तो यूनियनों ने गिनाई प्रबंधन की कमियां

Published on

-बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का टारगेट, आर्डर बुक , चुनौतियां एवं उत्कृष्ट कार्य की जानकारी की साझा
-टाउनशिप, मेडिकल, कैंटीन आदि पर चली लंबी चर्चा
-अगले वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य 4000 करोड़ 3600 करोड़ के आर्डर निष्पादन योग्य

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में प्रंबधन द्वारा प्लांट स्तर पर गठित उच्च स्तरीय प्लांट कमेटी बैठक अध्यक्षता भोपाल एवं झांसी इकाई के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने की । बैठक में समिति के सचिव महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा सहित सभी महाप्रबंधकगणों ने भाग लिया । बैठक में श्री निगम ने प्रतिभागी यूनियनों द्वारा उनके सुझावों व समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया एवं उनको आश्वासन दिया गया कि उनके सुझावों तथा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनका उचित निवारण किया जाएगा ।

बैठक में प्रबंधन द्वारा उत्पादन-निष्पादन के आंकड़े प्रस्तुत किये गए एवं इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कार्य योजना को सभी के साथ साझा किया गया । इधर ऑल इंडिया भेल एम्पलाइज टे्रड यूनियन के अध्यक्ष रामनारायण गिरी ने बताया कि बैठक में सभी महाप्रबंधक विजुअल प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी विभागों के आगामी वित्तीय वर्ष का लक्ष्य, आर्डर बुक की स्थिति, इम्परूवमेंट, चुनौतियां एवं उत्कृष्ट कार्य की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में टाउनशिप, मेडिकल, कैंटीन आदि में किये गए सुधार कार्यो के बारे में बताया गया।

टाउनशिप में 3 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ साथ टाउनशिप में उपस्थित पार्को की साफ सफाई एवं टॉय ट्रेन का संचालन शुरू कर पार्को को उपयोगी बनाने के कार्य किये जा रहे है। मेडिकल में 16 मल्टीपैरा मॉनिटर लगाए गए है। इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर इन्सटाल्ड किया गया है। पैथालाजी विभाग में अत्याधुनिक निर्मित नई बायो केमिस्ट्री मशीन मंगाई गई है जिसमे 32 प्रकार के रक्त की जांच एक साथ की जा सकती है। इसके अतिरिक्त उत्पादन में विभिन्न विभागों के वर्ष 2023-24 में ऑर्डर्स के बारे के विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2023-24 के लिए उत्पादन लक्ष्य 4000 करोड़ रखा गया है जिसमे से लगभग 3600 करोड़ रुपये के आर्डर वर्तमान में निष्पादन योग्य है।

यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया,बताया कि टाउनशिप के अवैध कब्जे के संबंध में
यूनियन की और से कर्मचारियों से एवं कारखानें से संबंधित सभी ज्वलंत मुद्दों समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया एवं कंपनी की आय के लिए अन्य स्रोतों से भी अवगत कराया। लगभग 2 वर्ष से पीपी, एसआईपी का भुगतान नहीं किया गया है। इस के लिये जल्द से जल्द जेसीएम बुलाकर पीपी व एसआईपी,बोनस का भुगतान किया जाए। इस मांग को जेसीएम में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा उठाया जाएगा। श्री गिरी ने बैठक में कहा कि चिकित्सा सुविधा हेतु वर्तमान में आश्रितों की आय की सीमा अत्यंत कम है । इसे मंहगाई के हिसाब से बढ़ाया जाए, किसी कर्मचारी के साथ अनहोनी होने की दशा में उसके परिजनों को चिकित्सा सुविधा एवं आवास सुविधा उसके रिटायर्ड होने की समय सीमा तक प्रदान की जाए।

त्रिची एवं रानीपेट मे शिक्षा के क्षेत्र में वेहतर कार्य किया है। इसे रोल मॉडल मानकर भोपाल में लागू करना चाहिये। टाउनशिप की सुरक्षा में करोड़ों रूपये बेवजह खर्च किये जा रहे है। यूनियन ने कहा है कि टाउनशिप की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाए। टाउनशिप में पानी की समस्या आये दिन बनी रहती है। पानी मात्र 15 मिनट के लिए आ रहा है। कैश कलेक्शन 18 से 27 करोड़ तक टीएडी विभाग द्वारा किया जाता है परंतु मेंटेनेंस के नाम पर आठ करोड़ भी नहीं मिलता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन टाउनशिप का निर्माण कराया जाय। टाउनशिप की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मैरिज गार्डन तक बना लिए गए है,परंतु संपदा विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल में गल्र्स हॉस्टल के नजदीक ग्राउंड को असामाजिक लोगों द्वारा किराए पर चलाया जा रहा है एवं मैच खिलाने हेतु किराया लिया जाता है।

टाउनशिप के चौकेज के सुधार हेतु जिस कंपनी को टेंडर दिया जाता ह वहां का ठेकेदार मात्र दो व्यक्तियों द्वारा पिपलानी बरखेड़ा का चौकेज साफ करवाता है परंतु टेंडर में व्यक्तियों की संख्या अधिक है। मेडिकल की समस्याएं अस्पताल का सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है। कस्तूरबा अस्पताल के कुछ डॉक्टरों का व्यवहार मरीजों के प्रति अत्यंत निराशाजनक है। स्पोर्टस क्लब के चुनाव जल्द से जल्द करवाये जाए ताकि क्लब को सुचारू रूप से चलाया जा सके। क्रिकेट मैदान में पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाये ताकि क्रिकेट मैदान हरा भरा रहे। बैठक में एचएमएस यूनियन शामिल हुई लेकिन बीएमएस,सीटू और इंटक ने बनाई दूरी ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...