12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलविराट कोहली का खुलासा, एशिया कप 2022 से पहले सबकुछ छोड़ने का...

विराट कोहली का खुलासा, एशिया कप 2022 से पहले सबकुछ छोड़ने का कर लिया था फैसला

Published on

आईपीएल 2023 में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली जबरदस्त लय में हैं। कोहली अभी तक सीजन के 5 मुकाबलों में 3 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। इसमें उनका नाबाद 82 रन का सर्वोच्च स्कोर भी शामिल है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस सीजन के आगाज से पहले एशिया कप 2022 से ही अपना फॉर्म हासिल किया था। उससे पहले कोहली करीब 2-3 साल तक बुरे दौर से गुजरे हैं। साल 2022 तो उनके करियर का सबसे बुरा रहा, जहां उन्हें टीम से बाहर करने तक की मांग होने लगी थी।

विराट कोहली ने अपने बुरे दौर को याद करते हुए बताया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में इस हद तक परेशान हो गए थे कि एक समय उन्होंने सबकुछ छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। कोहली ने जियो सिनेमा पर रॉबिन उथप्पा के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मैं यह स्वीकार करने को तैयार था कि मैं जब वापस जाऊंगा और खेलूंगा तो हो सकता है कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलने का यह मेरा आखिरी महीना हो और मैं इसके साथ बिल्कुल सहमत हूं।

इस बातचीत में विराट कोहली ने आगे कहा कि एशिया कप से पहले जो बुरा दौर मैंने देखा है उसे मैं कभी नहीं भूल सकता, उस समय अनुष्का ने मेरा बखूबी साथ निभाया और मुझे मोटिवेट भी किया। विराट ने कहा कि वह इतने सालों से यहां हैं। वह अब भी यह समझती हैं कि एक पब्लिक फिगर के दवाब को संभालने के लिए क्या करना पड़ता है।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर अपनी फॉर्म हासिल की थी। उससे पहले कोहली ने क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक लिया। ब्रेक से कोहली ने एशिया कप में वापसी की। एशिया कप के बाद से तो विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन बनाए। विराट ने एशिया कप में वापसी के बाद से तीनों फॉर्मेट में शतक भी लगाया। विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे थे।

 

 

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...