12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के महाप्रबंधक ने किया स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन

भेल के महाप्रबंधक ने किया स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन

Published on

भोपाल

व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कस्तूरबा अस्पताल के सौजन्य से मानव संसाधन विकास केन्द्र में सभी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा ने किया । इस अवसर पर चिकित्सा सेवा प्रमुख एवं महाप्रबंधक डॉ. अल्पना तिवारी, श्रीमती स्वागता सक्सेना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, डॉ. वीके ओंकार, सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं ओएचएस के सभी कर्मचारी मौजूद थे । प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सभी को अधिक से अधिक लाभ अर्जित करना चाहिए ।

कार्यक्रम में डॉ. अल्पना तिवारी ने सभी कर्मचारियों से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु स्वस्थ जीवन शैली एवं स्वयं के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी पर भी ध्यान देने पर बल दिया । उन्होंने ने कहा कि उद्योग में कार्य करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती होती है । जागरूकता एवं सतर्कता ही हमें संभावित क्षति से बचा सकती है। प्रमुख वक्ता एवं संकाय सदस्य के रूप में डॉ. गिरीश प्रताप विशेषज्ञ सर्जरी, कस्तूरबा अस्पताल ने प्रतिभागियों को व्यावसायिक इंजूरिएस के नियंत्रण पर प्रकाश डाला।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...