12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल65 की उम्र में कबड्डी खेलने उतरे MP के वित्त मंत्री, लड़कों...

65 की उम्र में कबड्डी खेलने उतरे MP के वित्त मंत्री, लड़कों ने टांग खींचकर दी पटखनी

Published on

मंदसौर

एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कबड्डी के मैदान में मात खा गए हैं। कबड्डी खेलने उतरे वित्त मंत्री को लड़कों ने टांग खींचकर पटखनी दी है। इसके बाद वह हंसते हुए मैदान से बाहर निकले हैं। यह घटना एमपी के मंदसौर जिले की है। सोशल मीडिया पर एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जगदीश देवड़ा अक्सर मंदसौर में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों में शामिल होते रहते हैं।

वित्त मंत्री की टांग खींचने का मामला मंदसौर जिले में सामने आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एक कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंच गए। वह मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। कबड्डी प्रतियोगिता मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ क्षेत्र में चल रही थी। कबड्डी खिलाड़ियों को देखते ही मंत्री जी खुद को नहीं रोक पाए और वे भी मैदान में दो-दो हाथ करने उतर गए। इसी दौरान वे कबड्डी करते हुए विपक्षी टीम के पास पाले में गए।इसी दौरान विपक्षी खिलाड़ी ने उनकी टांग पकड़ ली लेकिन मंत्री ने जोश के साथ वह टांग छुड़वा ली। इस घटना का वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है।

फिटनेस में अव्वल हैं 65 साल के देवड़ा
आपको बता दें कि मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की उम्र 65 वर्ष है। इसके बावजूद भी वे मध्य प्रदेश के सबसे फिट मंत्रियों में शुमार हैं। मंत्री जी तलवारबाजी में भी माहिर हैं। दशहरा के समय तलवारबाजी के करतब करते हुए उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...