11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में डांस करता दिखा मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड, साथ में थे...

अमेरिका में डांस करता दिखा मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड, साथ में थे पंजाबी सिंगर

Published on

नई दिल्ली,

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को करीब 1 साल होने वाला है. लेकिन अभी तक भी सभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस अभी भी मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस बीच मर्डर केस का एक मुख्य आरोपी अमेरिका में एक पार्टी में डांस करता दिखाई दिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया है कि वह पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में शामिल हुआ था.

दरअसल, वीडियो में सिद्धू मुसावला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और इंडिया का टॉप मोस्ट गैंगस्टर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसका नाम अनमोल बिश्नोई है जो कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भाई है और मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है. ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. सिद्धू की हत्या के बाद आरोपी दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार हुआ था.

यहां चौंकाने वाली बात ये है कि कुछ महीनों पहले कीनिया में अनमोल के डिटेन होने की खबर आई थी. जिस पर विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अब इस बीच अनमोल अमेरिका के लॉस एंजेलिस की पार्टी में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है. देखें वीडियो-

करण औजला पर लगे थे आरोप
बता दें कि सिंगर करण औजला पर भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर आरोप लगे थे, हालांकि कोई सबूत नहीं मिला था. तब करण के लॉरेंस बिश्नोई से करीबी होने की बात सामने आई थी, जिसका करण ने खंडन किया था. अब करण औजला लारेंस बिश्नोई के भाई साथ पार्टी में देखा जा रहा है. माना जा रहा है की इस वीडियो के सामने के बाद करण औजला एजेंसियों के रडार पर आ चुका है.

सिंगर की सफाई आई सामने
वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर करण औजला की भी सफाई आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि वैसे तो इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन इतने सारे पोस्ट और मैसेज को देखने के बाद मैं रविवार को बेकर्सफील्ड, सीए में एक कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं. एक कलाकार के रूप में मुझे और शैरी मान भाई को हमारे कॉमन फ्रेंड के अनुरोध पर एक रिसेप्शन शो में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था. एक कलाकार के रूप में, हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि शो में कौन शामिल हो रहा है या उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है, इसलिए मैं शादी के कई शो करना पसंद नहीं करता. मेरे ध्यान में लाया गया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति मेरे और शैरी भाई के पर्फोर्मेंस के वीडियो में देखा गया है.

 

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...