13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलआरसीबी की सीजन में तीसरी जीत, विराट-फाफ की फिफ्टी, सिराज की घातक...

आरसीबी की सीजन में तीसरी जीत, विराट-फाफ की फिफ्टी, सिराज की घातक गेंदबाजी

Published on

मोहाली

अपने ओपनर्स के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल के 27वें मैच में मात दी। आरसीबी की ये सीजन में छह मैच में तीसरी जीत है जबकि पंजाब की इतने ही मैच में तीसरी हार। बैंगलोर की जीत में कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतक जड़े तो मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर ने स्कोरबोर्ड पर चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। जवाब में पूरी पंजाबी टीम 18.2 ओवर में महज 150 रन पर ही सिमट गई और लक्ष्य से 24 रन दूर रह गई।

सिराज की घातक गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने अपना रन चेज शुरू किया ही था, तभी सिराज ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट झटक लिया। जोरदार अपील को अंपायर नहीं जरूर ठुकराया, लेकिन कप्तान विराट ने डीआरएस लेने में गलती नहीं की और टीवी अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की अपील को सही पाते हुए नए बल्लेबाज अथर्व को आउट दे दिया। तीसरे, चौथे और छठे ओवर तक तो पंजाब अपने चार अहम बल्लेबाजों को खो चुका था, जिसमें मैथ्यू शॉर्ट्स, लियाम लिविंगस्टोन और हरप्रीत भाटिया शामिल थे। 10वें ओवर में कप्तान सैम करन भी रन आउट हो गए। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 गेंद में 46 रन बनाए। चार विकेट लेकर सिराज ने पर्पल कैप हथियाया जबकि वानिंदु हसरंग को दो विकेट मिले। हर्षल पटेल और वेन पर्नेल ने एक-एक शिकार किए।

विराट-फाफ की आतिशी पारी
फाफ डुप्लेसिस ने 56 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों से 84 रन की पारी खेली तो उनकी जगह कप्तान की भूमिका निभा रहे विराट कोहली ने 47 गेंद में पांच चौके और एक छक्का मारते हुए 59 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी के 17वें ओवर में टूटने के बाद टीम का कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। पंजाब की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार सबसे सफल रहे जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस को एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...