12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़अब बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

अब बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

Published on

भोपाल

बिजली उपभोक्ता बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए घर बैठे अथवा अपने नजदीक के ऑनलाइन कियोस्क से बिजली बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एमपीऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये गए हैं। इनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट पर एचडीएफसी एवं इंडियाआइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस, ईबीपीएस, एनएसीएच, कैश कार्ड, वॉलेट्स अथवा गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज आदि से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन की बेवसाइट से उपभोक्ता स्वयं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। साथ ही यह एम.पी. आनलाइन के विभिन्न अंचलों में स्थापित कियोस्क से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता द्वारा विद्युत देयक का भुगतान किया जा सकता है। एम.पी. ऑनलाइन को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

वहीं शहरी क्षेत्रों में आईसेक्ट के स्थापित कियोस्क से भी उपभोक्ता अपना विद्युत देयक का भुगतान कर सकते हैं। आईसेक्ट से बिजली बिल भुगतान करने पर भी उपभोक्ता से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों में पीओएस मशीन से तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकृत मीटर रीडर तथा लाइन कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार कंपनी के अधिकृत कलेक्शन एजेंट द्वारा भी बिजली बिल का भुगतान लिया जा रहा है एवं कलेक्शन एजेंट को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...