-विधायक ने भेल के हथाई खेड़ा में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों के अस्पताल का किया निरीक्षण
भोपाल
गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अस्पताल की निर्माणकर्ता एजेंसी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें जिससे कि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने शुक्रवार हथाई खेड़ा आनंद नगर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि इस अस्पताल का भूमि पूजन विगत 28 मई को रामनाथ कोंविद की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा वर्चुअली किया गया था।
इस दो मंजिला अस्पताल का निर्माण 20 करोड़ की लागत से 2.5 एकड में 75061 वर्ग फीट क्षेत्रफल में किया जा रहा है जिसमें लगभग 123 बेड है इस अस्पताल के अगस्त 2023 से प्रारम्भ होने की सम्भावना। इस अस्पताल मे ंंप्रथम तल पर -ं2 आपरेशन थियेटर, डॉ चेन्जिग रूम, नर्स चेन्जिग रूम, आटो क्लब, स्टोर रूम, जनरल वार्ड ,आईसीयू, रिकवरी रूम, पोस्ट ऑपरेशन मेल वार्ड ,पोस्ट ऑपरेशन फीमेल वार्ड , नर्सिंग स्टाफ, नर्स ड्यूटी रूम, ट्रीटमेंट रूम, वेटिंग लॉज,एक्स-रे रूम,ओपीडी ,ईएनटी, ओपीडी आयुष, 02 नं. सीएमओ रूम ,बीएमओ रूम, स्टाफ रूम, ब्लड स्टोरेज, आशा रेस्ट रूम, पैथोलॉजी।
निरीक्षण के समय विधायक श्रीमती गौर ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी को निर्देष दिया कि डाक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ को रहने के लिये आवास का भी निर्माण होगा। श्रीमती गौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये बताया कि इस अस्पताल के आ जाने से एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी, प्रोजक्ट इंन्जीनियर संदीप सैनी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती छाया ठाकुर, एवं श्री राजेश चौकसे ,जोनल अध्यक्ष, मंण्डल अध्यक्ष प्रदीप लोधी, सजंय शिवनानी, दलजीत सिंह , संतोष ग्वाला सहित बड़ी संख्या मं गण मान्य नागरिक मौजूद थे।
